हाथों में तिरंगा, होठों पर वंदे मातरम्: देवती गांव में स्कूली बच्चों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

Aug 12, 2026 - 20:54
 0
हाथों में तिरंगा, होठों पर वंदे मातरम्: देवती गांव में स्कूली बच्चों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

राजगढ़ (अलवर) | अनिल गुप्ता 

राजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, देवती में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत छात्र-छात्राओं द्वारा एक विशाल एवं भव्य तिरंगा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

विद्यालय के अध्यापक अनिल कुमार योगी ने जानकारी देते हुए बताया कि रैली की शुरुआत विद्यालय परिसर से हुई। हाथों में तिरंगा लहराते हुए छात्र-छात्राओं ने पूरे देवती गांव में भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों ने "वंदे मातरम्" और "भारत माता की जय" के गगनभेदी जयकारे लगाते हुए ग्रामीणों को राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का संदेश दिया।

रैली के दौरान विद्यार्थियों के साथ-साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य सूर्यकांत शर्मा सहित समस्त शैक्षणिक स्टाफ भी मौजूद रहा और बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए पूरे अनुशासन के साथ रैली का संचालन कराया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................