मकराना में '100 डे टीबी फ्री' अभियान के तहत शिविर आयोजित, अत्याधुनिक हैंडहेल्ड मशीन से हुई ग्रामीणों की जांच

Jul 1, 2026 - 19:38
 0
मकराना में '100 डे टीबी फ्री' अभियान के तहत शिविर आयोजित, अत्याधुनिक हैंडहेल्ड मशीन से हुई ग्रामीणों की जांच

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे 100 डे टीबी फ्री अभियान के तहत बुधवार को उप जिला चिकित्सालय मकराना में एक विशेष टीबी स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में टीबी के संभावित मरीजों की शुरुआती स्तर पर पहचान करना और उन्हें तुरंत चिकित्सा परामर्श व उपचार प्रक्रिया से जोड़ना रहा। शिविर की सबसे बड़ी विशेषता आधुनिक चिकित्सा तकनीक का समावेश रही। चिकित्सा टीम द्वारा हैंड हेल्ड डिजिटल एक्स-रे मशीन के माध्यम से ग्रामीणों के मौके पर ही एक्स-रे किए गए। इस अत्याधुनिक तकनीक की मदद से बिना किसी देरी के टीबी के संदिग्ध मरीजों की प्रारंभिक पहचान सुनिश्चित की गई। पीएमओ डॉ. राम निवास आंवला ने कहा प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान का मुख्य उद्देश्य हर गांव-ढाणी स्तर तक पहुंचकर टीबी रोगियों की समय रहते पहचान करना और उनका त्वरित उपचार सुनिश्चित करना है, ताकि समाज को इस बीमारी से पूरी तरह मुक्त किया जा सके।
सीएमओ डॉ. महेंद्र बधाला ने बताया अत्याधुनिक पोर्टेबल एक्स-रे मशीनों के उपयोग से अब दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बड़े अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं। मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही तुरंत जांच की सुविधा मिल रही है, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है। शिविर के दौरान मरीजों को टीबी की बीमारी से लड़ने में सक्षम बनाने और बेहतर स्वास्थ्य परिणाम सुनिश्चित करने के लिए निक्षय पोषण किट वितरित किए गए। इसके साथ ही चिकित्सा कर्मियों द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, इससे बचाव के उपाय और नियमित दवाइयों के सेवन के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। अभियान को सफल बनाने में बीपीएम आरिफ मंसूरी एवं एसटीएलएस मोहम्मद इदरीस ने मुख्य भूमिका निभाई। वहीं तकनीकी मोर्चे पर असिस्टेंट रेडियोग्राफर अजय कुमार तथा लैब टेक्नीशियन एजाज अहमद ने अपनी सेवाएं देते हुए ग्रामीणों की जांच प्रक्रिया को सुगम बनाया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है