ईपी. स्कूल खैरथल में मना डॉक्टर्स डे एवं सीए डे, BARC की साइंटिफिक ऑफिसर ख्याति खंडेलवाल समेत पूर्व छात्रों का हुआ सम्मान
खैरथल (हीरालाल भूरानी) इंजीनियर पॉइंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खैरथल में सोमवार को डॉक्टर्स डे एवं सीए डे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय ने अपने उन पूर्व छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया, जिन्होंने यहां से शिक्षा प्राप्त कर चिकित्सा, वाणिज्य एवं परमाणु विज्ञान के क्षेत्र में जिले व देश का नाम रोशन किया है।
समारोह का मुख्य आकर्षण रहीं भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) मुंबई में वैज्ञानिक के पद पर चयनित हुईं विद्यालय की पूर्व छात्रा ख्याति खंडेलवाल। इनके साथ ही डॉ. पारस मलिक, डॉ. यश खंडेलवाल, डॉ. धीरज कुमार, डॉ. संदीप सोनी तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट रुचिका चौधरी का माल्यार्पण एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ख्याति एवं यश खंडेलवाल पिता इन्दर खंडेलवाल व उनकी माता सुषमा खंडेलवाल तथा सीए रुचिका चौधरी के पिता ज्ञानी राम चौधरी का भी विशेष सम्मान किया गया।
संस्थान के निदेशक आजाद चौधरी ने बताया, "हर वर्ष हमारे विद्यालय से विद्यार्थी उचित शिक्षा एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर IAS, IPS, डॉक्टर, इंजीनियर, साइंटिस्ट, RAS जैसे उच्च पदों पर पहुंचकर देश की सेवा कर रहे हैं। ख्याति का BARC जैसे विश्वस्तरीय संस्थान में चयन हमारे लिए गौरव का विषय है।"
सम्मानित अतिथियों ने विद्यार्थियों से संवाद कर अपने अनुभव साझा किए। ख्याति खंडेलवाल ने कहा, "EP स्कूल में मिले शिक्षकों के मार्गदर्शन और मजबूत नींव के कारण ही मैं आज देश के परमाणु कार्यक्रम का हिस्सा बन पाई हूं।"रुचिका चौधरी ने बताया की ई.पी. विद्यालय राजस्थान में एक मात्र ऐसा विद्यालय है,जहाँ पर बोर्ड एग्जाम के समय पर ई.पी. के टीचर्स बच्चों को घर-घर जाकर के उनके डाउट क्लियर कराते हैं। ऐसा मैंने कहीं ना देखा और ना सुना। यह वास्तव में एक जबरदस्त परंपरा है। एग्जाम के समय बच्चों की एक एक मिनिट बहुत कीमती होती है। जिसका ई.पी. स्कूल बहुत ध्यान रखता है। अन्य सभी वक्ताओं ने छात्रों को लक्ष्य निर्धारण कर कठिन परिश्रम करने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्य आचार्य राजेश कुमार ने सभी आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं कहा कि "हमारे ये पूर्व छात्र ही विद्यालय की असली पूंजी हैं। इनकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करेंगी।" उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


