गर्मी और उमस के बाद अचानक हुई धीमी बारिश से लोगों को मिली कुछ समय के लिए राहत

Jul 5, 2026 - 18:52
 0
गर्मी और उमस के बाद अचानक हुई धीमी बारिश से लोगों को मिली कुछ समय के लिए राहत

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) उपखंड क्षेत्र में दोपहर बाद अचानक धीमी बारिश होने के साथ ही लोगों को दो दिन से पड़ रही गर्मी और उमस से कुछ समय के लिए राहत मिली। क्षेत्र के कई हिस्सों में अचानक हुई हल्की बारिश और ठंडी हवाओं से भीषण उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है और लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि बारिश हल्की थी, लेकिन तेज हवाओं ने उमस और चिपचिपी गर्मी को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कस्बे में बारिश के चलते सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया, जिससे लोगों को आवाजाही में भी परेशानियों का सामना करना पड़ा ।
कस्बे में दोपहर बाद में  हुई हल्की बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाई। पिछले कई दिनों से तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोग परेशान थे। उमस से पसीना थमने का नाम ही नहीं ले रहा था। बारिश नहीं होने से गर्मी का असर लगातार बना हुआ था।  दोपहर बाद रविवार को धीमी बारिश शुरू होने के बाद मौसम बदल गया और कुछ समय के लिए ठंडी हवा के बीच सुहाना माहौल बना रहा। कुछ समय बाद फिर उमस बढ़ गई।
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम के इसी तरह बने रहने की संभावना जताई है। विभाग की ओर से 6 जुलाई तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई स्थानों पर तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में तेज बारिश की भी संभावना है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है