'छात्रों की गूंज' युवा सम्मेलन का पोस्टर जारी, महेंद्र चौधरी ने युवाओं से की ऐतिहासिक भागीदारी की अपील

Jul 5, 2026 - 18:59
 0
'छात्रों की गूंज' युवा सम्मेलन का पोस्टर जारी, महेंद्र चौधरी ने युवाओं से की ऐतिहासिक भागीदारी की अपील

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में देशभर में चलाए जा रहे 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत कुचामन सिटी में आगामी 09 जुलाई 2026 को शाम सवा 5 बजे बुड़सू रोड़ स्थित वृंदावन गार्डन, कुचामन सिटी में एक विशाल छात्र-युवा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। देश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और उनके अधिकारों को सुरक्षित करने के संकल्प के साथ होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। कार्यक्रम की तैयारियों के सिलसिले में पूर्व उपमुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी ने एनएसयूआई टीम डीडवाना-कुचामन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सम्मेलन के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया। पोस्टर विमोचन के अवसर पर पूर्व उपमुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी ने नावां विधानसभा क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों के युवाओं और छात्रों का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस मुहिम को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में पहुंचकर इसे ऐतिहासिक बनाएं। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी ही लोकतंत्र की असली ताकत है।
कांग्रेस आईटी सेल के गिरधारी महला और सुरेन्द्र कसवाँ हरिपुरा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस भव्य सम्मेलन में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वे मौजूद युवाओं को संबोधित करते हुए संगठन की आगामी रूपरेखा और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इस महासंगम को लेकर डीडवाना-कुचामन जिले सहित पूरे नावां, कुचामन, मकराना क्षेत्र के युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन स्थल पर हजारों की संख्या में छात्रों के जुटने की संभावना है। पोस्टर विमोचन के दौरान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रामनिवास गोयल, अमरजीत, अशोक गोयल, चेनसुख, उदय सिंह खारिया, मुन्नाराम फोजी, सुतेन्द्र सारस्वत, जगदीश कुमावत और पंच परसाराम सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है