गुहाला में 'एक शाम माता रानी के नाम': 10 जुलाई को सजेगी भव्य भजन संध्या, तैयारियां ज़ोरों पर

Jul 7, 2026 - 17:18
 0
गुहाला में 'एक शाम माता रानी के नाम': 10 जुलाई को सजेगी भव्य भजन संध्या, तैयारियां ज़ोरों पर

51 मीटर की भव्य चुनरी यात्रा और विशाल भंडारा होगा मुख्य आकर्षण, जुटेंगे हजारों श्रद्धालु

उदयपुरवाटी (सुमेरसिंह राव)। सीकर जिले के गुहाला (सेडुवाली डेहरा जोहड़ी हीरानगर) में आगामी 10 जुलाई को ‘एक शाम माता रानी के नाम’ भव्य भजन संध्या और धार्मिक उत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है और आयोजन समितियां तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं।

मां शाकंभरी के भक्त किशन लाल सैनी व हरफूल सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष का मुख्य आकर्षण 51 मीटर लंबी पैदल चुनरी यात्रा होगी। यह चुनरी यात्रा 10 जुलाई को भगवान शंकर के मंदिर से रवाना होकर माता जी के मंदिर तक पहुंचेगी, जिसमें हजारों की संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु नाचते-गाते माता के जयकारों के साथ शामिल होंगे।

आयोजन से जुड़े रामनिवास सैनी, गोपाल सैनी व शिवराम सैनी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 9 जुलाई को प्रातः 8:15 बजे भव्य हवन व पूजा-अर्चना के साथ होगी। इसके अगले दिन यानी 10 जुलाई को दोपहर 12:15 बजे से विशाल भंडारे (प्रसादी) का आयोजन किया जाएगा, जो प्रभु इच्छा तक अनवरत चलेगा।

10 जुलाई को ही रात्रि 9:15 बजे से विशाल भजन संध्या का आगाज होगा। इसमें 'आरके म्यूजिकल ग्रुप एंड पार्टी' द्वारा रंगारंग धार्मिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। भजन संध्या में सुप्रसिद्ध सिंगर लोकेश मारवाड़ी अपनी सुरीली आवाज से माता के भजनों की सरिता बहाएंगे। वहीं, मशहूर डांसर विक्की तूफान और प्रवीण चौधरी भजनों पर नृत्य की प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में पैड वादक अमित योगी, ढोलक वादक समीर, छैल भंवर पूरण सैनी और सोनू जादूगर जैसे कलाकार भी अपनी कला का जादू बिखेरेंगे। आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों से इस भव्य धार्मिक महोत्सव में सपरिवार पधारकर पुण्य लाभ कमाने की अपील की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है