भूढ़ावाली में बनेगा महिला थाना, नगर परिषद ने 7 हजार वर्गमीटर जमीन दी; बजट घोषणा के बाद प्रक्रिया पूरी, आवंटन पत्र सौंपा

May 16, 2026 - 19:13
 0
भूढ़ावाली में बनेगा महिला थाना, नगर परिषद ने 7 हजार वर्गमीटर जमीन दी;  बजट घोषणा के बाद प्रक्रिया पूरी, आवंटन पत्र सौंपा

खैरथल (हीरालाल भूरानी) खैरथल में महिला सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। नगर परिषद ने बूढ़ावाली क्षेत्र में महिला पुलिस थाने के निर्माण के लिए 7000 वर्गमीटर भूमि निशुल्क आवंटित की है।
नगर परिषद की और से जारी आदेश के अनुसार यह भूमि राजस्थान भू-आवंटन नीति 2025 के तहत राजकीय कार्य हेतु दी गई है। यह आवंटन नगर परिषद स्वामित्व वाले खसरा नंबर 2073 में से किया गया है। इस संबंध में आवंटन पत्र महिला थाना एएसआई को सौंप दिया गया।

 नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा ने महिला थाना एएसआई को भूमि आवंटन पत्र सौंपते हुए कहा कि नए भवन के निर्माण से महिलाओं को बेहतर पुलिस सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण मिलेगा।

 गौरतलब है कि वर्तमान में महिला थाना जिला मुख्यालय खैरथल में पेहल रोड स्थित यादव धर्मशाला में संचालित हो रहा है। स्थायी भवन बनने के बाद महिला थाना आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, जिससे महिला संबंधित मामलों के निस्तारण में भी तेजी आएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................