भैराणा धाम बचाने की गूंज अब उदयपुरवाटी में; 15 अप्रैल को होगा जयपुर कूच, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) शहर के जमात स्थित दादू बालाजी मंदिर पर शुक्रवार को दादूपंथी समाज ने दादू संप्रदाय के हरिद्वार कहे जाने वाले दादूखोल भैराणा मोक्ष धाम पर राज्य सरकार की ओर से रीको औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के विरोध में सभा आयोजिन रखा गया। जिसमें मुख्य वक्ता आदिवासी नेता एवं दादू भक्त सुरेश मीणा किशोरपुरा ने कहा कि भैराणा धाम दादू संप्रदाय का विश्व विख्यात धार्मिक स्थल ही नहीं बल्कि दादू दयाल की तपोभूमि ओर मोक्ष स्थली है। ऐसी पवित्र भूमि को सरकार द्वारा उजाड़ा जा रहा है। जिसका हम पुरजोर विरोध करते हैं । उन्होंने कहा कि गत 5 अप्रैल को भी भैराणा बचाओ रीको भगाओ अभियान के तहत यहां पर हजारों संत महात्माओं एवं श्रद्धालुओं ने आंदोलन किया था ।
उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल से पहले सरकार भैराणा धाम को बचाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाती है तो 15 अप्रैल को जयपुर कुच किया जाएगा । जिसमें उदयपुरवाटी जमात सहित देश भर के संत हिस्सा लेंगे । मीटिंग में दादू पंथी समाज के कई वक्ताओं ने विचार रखे। गौरतलब है कि उदयपुरवाटी प्रदेश भर में दादू संप्रदाय की प्रमुख जमातों में से एक थी ।यहां की नागा दादू पंथी फौज के बहादुरी के किस्से चर्चित रहे हैं। उदयपुरवाटी में शेसराम बाबा, मंसाराम,शिव भजन दास गुढ़ा में हरजी-मरजी,माल खेत में कान्नड़ दास,गाडराटा में सुंदर दास जैसे कई दादू पंथी सिद्ध संत हुए हैं ।
मीटिंग के समापन के बाद दादू संप्रदाय के लोगों ने सुरेश मीणा किशोरपुरा,ऊंकार दास महाराज के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा। इस अवसर पर पांचौं अखाड़ों के समस्त पंच भण्डारी,जगदीश दास स्वामी,लक्ष्मण सिंह गुड़ा,पुजारी महेंद्र दास स्वामी,किशोर दास राठौड़,शिवपाल दास स्वामी,मनोज दास स्वामी,दीपक दास स्वामी,ललित दास स्वामी,कैलाश दास स्वामी,रंजीत दास स्वामी,रामदास स्वामी,अरविंद दास स्वामी,सुल्तान दास स्वामी,मुकेश दास स्वामी,एडवोकेट श्रवण सैनी, राधेश्याम सैनी,मोहीत,बनवारी लाल सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।


