टोडपुरा जोहड़े में बाबा लिखतदास जी का जागरण 11 सितंबर को होगा आयोजित
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) निकटवर्ती टोडपुरा के बड़े जोहड़े में निर्माणाधीन संत शिरोमणि बाबा लिखमींदास जी महाराज का रात्रि जागरण 12 सितम्बर को रात 09:15 बजे से शुरू होगा l आयोजक समिति के विजेंद्र सैनी टोडपुरा ने बताया कि रात्रि जागरण में गायक कलाकार किशोर मीणा के द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी l इस दौरान डांसर आशा मीणा, तब्बू तोरावाटी, पलक राजस्थानी, सुनीता सैनी, संजना चौधरी आदि नृत्य कलाकार व कॉमेडीयन मुकेश आदि भी मौजूद रहेंगे l
दूसरे दिन 13 सितम्बर को गायक कलाकार अशोक सैनी, बैंक बड़ोदा मे खातो खुलवायो फैम बलवीर सैनी चिराना, मनोज सैनी,मैना मारवाड़ी, सुनीता, संजना आदि अपनी प्रस्तुति देंगी,साथ ही दिन में विशाल भंडारे का आयोजन भी रखा गया है l