रामगढ़ में उप जिला अस्पताल भवन निर्माण के लिए 16 करोड़ 90 लाख रुपये की स्वीकृति जारी
रामगढ़ (राधेश्याम गेरा) रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में वर्षों पूर्व चली आ रही चिकित्सा व्यवस्था की कमी को पूरा करने के उद्देश्य से विधायक सुखवंत की मांग पर राज्य सरकार द्वारा सीएचसी रामगढ़ को उप जिला अस्पताल में क्रमोन्नत की विगत बजट घोषणा के द्वारा पूर्ण किया गया था, जिसके भवन निर्माण के लिए उच्च अधिकारियों को जमीन आवंटन का प्रस्ताव की भेजा जा चुका है।
इसके साथ ही विधायक सुखवंत सिंह द्वारा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व अलवर सांसद व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव तथा चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर से मुलाकात कर उप जिला अस्पताल रामगढ़ के नए भवन के निर्माण हेतु राज्य सरकार के द्वारा 16 करोड़ 90 लाख रुपए की स्वीकृति जारी करवाई गई है।
इसके लिए विधायक सुखवंत सिंह ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव और चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र सिंह का आभार व्यक्त किया है।
विधायक सुखवंत सिंह ने बताया कि उपजिला अस्पताल के लिए भूमि आवंटित होने के साथ शीघ्र ही भवन निर्माण का कार्य चालू करवाया जायेगा। रामगढ़ विधानसभा के लोगों को उपचार के लिए अलवर जयपुर जाना पड़ता था रामगढ़ में उप जिला अस्पताल बनने के साथ रामगढ़ विधानसभा के लोगों को चिकित्सा सुविधाओं में अधिक मजबूती मिलेगी।
आमजन को स्थानीय स्तर पर ही चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा एवं मरीजो को विभिन्न प्रकार की जांघों सहित आधुनिक उपकरणों से विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। जिससे रोगी के परिजनों को धन कघ बचत के साथ ही गंभीर रोगी को समय पर उपचार मिल सकेगा।

