गोविन्दगढ़ में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पुनश्चर्या प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

Feb 27, 2024 - 19:12
Feb 27, 2024 - 19:12
 0
गोविन्दगढ़ में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पुनश्चर्या प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

गोविन्दगढ़  (अलवर) पंचायत समिति गोविन्दगढ क्षेत्र में आज दिनांक 27 फरवरी 2024 से तीन दिवसीय राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों, ग्राम विकास आधकारी व कनिष्ठ सहायको, ग्राम रोजगार सहायको का पुनश्चर्या प्रशिक्षण भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र - रामबास पर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में सर्वप्रथम संभागो का पंजीकरण कर परिचय करवाया गया। प्रशिक्षण स्वागत एवं उद्‌घाटन प्रधान श्रीमती रसनम बाई की अध्यक्षता में माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इसके पश्चात मास्टर ट्रेनरों द्वारा पंचापती राज की त्रिस्तरीय व्यवस्था व सतविकास के लक्ष्यो पर थीमवार प्रशिक्षण दिया।

विकास अधिकारी बच्चू सिंह मीणा ने बताया कि तीन दिवसीय  राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पुनश्चर्या प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित सरपंच ,पंचायत समिति सदस्य एवं ग्राम विकास अधिकारियों को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को इससे लाभान्वित करने का आह्वान किया गया।

गोविन्दगढ़ पंचायत समिति प्रधान रसनम गोपाल चौधरी ने बताया की राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के जरिए ग्राम पंचायतों को मजबूत करने की तरफ कदम भी बढ़ाएं जा रहे हैं। प्रशिक्षण शिविर में स्थानीय समस्याओं को निपटाना, विकास का नियोजन, प्रबंधन व उनका क्रियान्वयन करने आदि का प्रशिक्षण दिया गया। सरकार की तरफ से राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के माध्यम से अन्तिम छोर पर खडे़ व्यक्ति को विकास के पहिए से जोड़ रही है। RGSA ब्लॉक कोर्डिनेटर  वीरेन्द्र कुमार चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पुनश्चर्या प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यशाला में विकास अधिकारी बच्चू सिंह मीणा,अतिरिक्त विकास अधिकारी रामचरण मीना, सहायक विकास अधिकारी सुभाष शर्मा, लेखराज सैनी व सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी,कनिष्ठ सहायक, ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................