नागौर जिला जूनियर फुटबॉल टीम का चयन ट्रायल 30 जुलाई को मकराना में, राज्य प्रतियोगिता के लिए चुने जाएंगे खिलाड़ी

Jul 28, 2026 - 16:59
 0
नागौर जिला जूनियर फुटबॉल टीम का चयन ट्रायल 30 जुलाई को मकराना में, राज्य प्रतियोगिता के लिए चुने जाएंगे खिलाड़ी

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। राजस्थान राज्य जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली नागौर जिला फुटबॉल टीम के गठन हेतु आगामी 30 जुलाई 2026 गुरुवार को मकराना में चयन ट्रायल एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। नागौर जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में यह ट्रायल दोपहर 3 बजे सेंट एन्सलम स्कूल, मकराना के खेल मैदान में शुरू होगा। नागौर जिला फुटबॉल संघ के सचिव सैयद फरहत अली ने बताया कि चयन ट्रायल में केवल वर्ष 2011 और 2012 में जन्मे बालक खिलाड़ी ही भाग लेने के पात्र होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि नागौर तथा डीडवाना-कुचामन दोनों जिलों के पात्र खिलाड़ी इस ट्रायल में शामिल हो सकते हैं।

 दस्तावेज सत्यापन एवं सुचारु प्रक्रिया के लिए खिलाड़ियों को अपने साथ जन्म प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड की प्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो, व्यक्तिगत खेल किट व सामग्री लाना अनिवार्य है। संघ के अध्यक्ष चेतन डूडी ने बताया कि चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी एवं निष्पक्ष रखने के लिए एक विशेष चयन समिति गठित की गई है। इस समिति में सगीर अली, सादिक अली, बाबू सईद, हनीफ गौड़ और सरफराज को शामिल किया गया है।

चयन ट्रायल के आधार पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नागौर जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। संघ के उपाध्यक्ष शबीक अहमद उस्मानी ने जिले के समस्त विद्यालयों, खेल प्रशिक्षकों और पात्र युवा खिलाड़ियों से समय पर ट्रायल स्थल पर पहुंचने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन जिले की उभरती खेल प्रतिभाओं को राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाने का एक बेहतरीन मंच प्रदान करेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है