शनिवार 31 जनवरी को मनाई जाएगी रामचरण जयंती
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) विजयवर्गीय वैश्य समाज राजगढ़ द्वारा अपने आराध्य देव रामचरण जी महाराज की 306 वीं जयंती 31 जनवरी को मनाई जाएगी।
विजयवर्गीय वैश्य समाज राजगढ़ के कोषाध्यक्ष अजय विजय ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री 1008 श्री रामचरण जी महाराज की जयंती परंपरागत हर्षोउल्लास के साथ मनायीं जाएगी।
इस अवसर पर सुंदरकांड और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा तथा इसके पश्चात भोजन प्रसादी का वितरण किया जाएगा। जयंती के इस अवसर पर वैश्य समाज राजगढ़ के विभिन्न घटकों तथा महिला मण्डल भी मौजूद रहेंगे।


