एआईएसएसएसी2025 सैनिक विद्यालय में प्रवेश के लिए राउंड एक का सीट आवंटन परिणाम जारी
अलवर (कमलेश जैन)
एआईएसएसएसी 2025 के तहत सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम जारी 26 जून को घोषित कर दिए गए हैं।
उपखंड क्षेत्र के छात्र अभ्यर्थी अपना आवंटन स्टेटस देखने के लिए आधिकारिक पोर्टल pesa.ncog.gov.in पर लॉग इन करे।
इस चरण में चुने गए छात्रों को तय समय के अंदर अपनी सीट कन्फर्म करनी होगी, जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी, मेडिकल जांच करवानी होगी, और फीस जमा करनी होगी। सभी छात्र समय पर ये सभी काम पूरा करें, ताकि उनके प्रवेश में कोई परेशानी न हो।
4 जुलाई तक जमा करें दस्तावेज
चयनित उम्मीदवारों को अपनी सीट 29 जून 2025 रात 11:30 बजे तक स्वीकार करनी होगी। इसके बाद, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल प्रक्रिया की शुरुआत 30 जून 2025 को सुबह 8:00 बजे से होगी, जिसमें उम्मीदवारों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेज मूल रूप में प्रस्तुत करने होंगे।
उम्मीदवारों को 4 जुलाई 2025 शाम 5:00 बजे तक दस्तावेज जमा करने और संबंधित शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि दी गई है। वहीं, सभी स्कूलों को प्रवेश प्रक्रिया की स्थिति अपडेट करने की अंतिम तिथि 5 जुलाई 2025 शाम 6:00 बजे निर्धारित की गई है।


