बाबा रामदेव मंदिर चटाला धाम पर हुआ भव्य मेले का आयोजन, संत रामप्रसाद महाराज ने किया माधव द्वार का लोकार्पण व पौधारोपण
बावड़ी (जोधपुर/मिश्रीलाल लखारा) बावड़ी कस्बे सहीत क्षेत्र के बिराई सोयला गांव में बाबा रामदेवजी के बीज के अवसर पर बिराई स्थित आस्था का केंद्र बाबा रामदेव मंदिर चटाला धाम पर भव्य मेले का आयोजन हुआ आसपास के दर्जनों गांव से हजारों श्रद्धालु पैदल, ध्वजा व डीजे के साथ जयकारा लगाते हुए मंदिर पहुंचकर दर्शन किए व सुख समृद्धि की कामना की तथा रामेश्वर दाधीच व भगवान सांखला एंड पार्टी ने भजनों की सरिता बहाई इस अवसर पर बाबा के भक्त जगाराम सांखला पूर्व सरपंच बिराई, रामनिवास, कुशालराम सांखला रामजी स्वीट ग्रुप जोधपुर द्वारा चटाला धाम पर 11 लाख रुपए की लागत से पिता स्व. माधुराम की स्मृति में नवनिर्मित माधव द्वार का निर्माण करवाया.।
जिसका लोकार्पण बड़ा रामद्वारा सूरसागर के संत रामप्रसाद महाराज ने किया साथ ही इसी भामाशाह द्वारा बिराई स्थित श्री राम गौशाला में हॉल का निर्माण करवाया जिसका भी लोकार्पण संत रामप्रसाद महाराज ने किया साथ ही मेले में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी व मेले के संपूर्ण खर्च भी रामजी स्वीट ग्रुप द्वारा किया गया। मेले में हाट बाजार सजा लोगों ने जमकर खरीदारी की इस अवसर पर पूर्व सरपंच भागुराम सांखला, बक्षाराम भंवरिया, कानाराम सांखला, प्रकाश गर्ग, नेनाराम टाक, शक्तिदान राव, कुशालराम, ओमप्रकाश भाटी तथा कई भक्तगण मौजूद रहें।

