हाई मास्क लाइटों से जगमगाया गणेश चौक, ग्रामीणों को मिली राहत

Sep 13, 2026 - 19:23
 0
हाई मास्क लाइटों से जगमगाया गणेश चौक, ग्रामीणों को मिली राहत

बावड़ी (जोधपुर/मिश्रीलाल लखारा) बावड़ी क्षेत्र के सोयला ग्राम पंचायत की ओर से कस्बे के मुख्य मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर हाई मास्क लाइटें लगाई गई हैं। इस दौरान गणेश चौक, बस स्टैंड के पास तथा बाबा रामनाथ महाराज मंदिर के समीप लगाई गई हाई मास्क लाइटों से रात के समय क्षेत्र रोशनी से जगमगा उठा। ऐसे में हाई मास्क लाइटें लगने से अब रात्रि के समय ग्रामीणों व महिलाओं एवं बुजुर्गों का आवागमन पहले की तुलना में अब सुगम हुआ है। दरअसल कस्बे में पहली बार हाई मास्क लाइटें लगाए जाने से ग्रामीणों में भी खुशी का माहौल है। इस अवसर को लेकर ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत की इस पहल के लिए आभार जताया। इस दौरान  ग्राम पंचायत प्रशासक कुंभाराम भाटी ने बताया कि सरकार की ओर से बजट उपलब्ध होने पर गांव के अन्य सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों सहित कई मुख्य मार्गों पर पर भी हाई मास्क लाइटें लगाई जाएंगी, ताकि रात के समय ग्रामीणों को पर्याप्त रोशनी मिल सके और आवागमन में भी सुविधा हो। वहीं उन्होंने बताया कि पर्याप्त रोशनी रहने से चोरी जैसी घटनाओं पर भी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
वहीं  राजमार्ग-62 पर स्थित कस्बे का बस स्टैंड आसपास के गांवों का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में रात के समय बस स्टैंड पर उतरने वाले यात्रियों को भी हाई मास्क लाइटों से काफी सुविधा मिलेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................