खोह को नई ग्राम पंचायत बनाने पर ग्रामीणों में छाई खुशी की लहर:अब नहीं जाना पड़ेगा ग्रामीणों को 6 किमी दूर मणकसास

Nov 21, 2025 - 15:40
 0
खोह को नई ग्राम पंचायत बनाने पर ग्रामीणों में छाई खुशी की लहर:अब नहीं जाना पड़ेगा ग्रामीणों को 6 किमी दूर मणकसास

उदयपुरवाटी / बाघोली (सुमेर सिंह राव)
लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर खोह को नई  ग्राम पंचायत बनाए जाने की घोषणा होते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। निर्णय की सूचना मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता महिपाल खलवा के नेतृत्व में शुक्रवार को खोह की ढाणियों के ग्रामीणों ने मिठाई व पटाखे फोड़ कर खुशियां मनाई।महिपाल खलवा ने बताया कि खोह क्षेत्र की जनसंख्या, भौगोलिक स्थिति और विकास की आवश्यकता को देखते हुए पंचायत गठन अनिवार्य थी। नई ग्राम पंचायत बनने से अब क्षेत्र में सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याणकारी कार्यों को नई गति मिलेगी। अब ग्रामीणो को 6 किलोमीटर दूर चलकर मणकसास नही जाना पड़ेगा।पंचायत बनने से स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान संभव होगा और युवा व ग्रामीण वर्ग को विकास के नए अवसर मिलेंगे। महिपाल खलवा व ग्रामीणों ने एकजुट होकर खोह क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सहयोग और सहभागिता का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा व पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी का आभार जताया। इस दौरान जयराम खलवा,गिरधारी पंथाला, पुर्ण भगत,उधेश खलवा,बलवीर खलवा, रणवीर गुर्जर, नरेश, सुनील सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................