प्रांतीय गणित मेले का तखतगढ़ में भव्य शुभारंभ, 13 जिलों के 307 बाल गणितज्ञ ले रहे हैं भाग

Sep 23, 2026 - 18:30
Sep 23, 2026 - 18:37
 0
प्रांतीय गणित मेले का तखतगढ़ में भव्य शुभारंभ, 13 जिलों के 307 बाल गणितज्ञ ले रहे हैं भाग

तखतगढ़ (पाली/ बरकत खान)। गोगरा रोड स्थित रायगांधी आदर्श विद्या मंदिर में विद्या भारती शिक्षा संस्थान, जोधपुर प्रांत के तत्वावधान में प्रांतीय गणित मेले का विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र में अतिथियों ने मां शारदे, ॐ एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया, जिसके पश्चात छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं जिला सचिव (पाली) चंदन सिंह राजपुरोहित, वैदिक गणित प्रांत प्रमुख भगीरथ विश्वकर्मा, विदर्भ प्रांत की गणित प्रमुख शेफाली जोशी, स्थानीय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष प्रभुराम राठौड़, संरक्षक गणेशराम कुमावत, जवानमल माली तथा आदर्श शिक्षा संस्थान (बाली) के जिला सचिव सुरेश कुमार मालवीय मंचासीन रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता चंदन सिंह राजपुरोहित ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि भारत की प्राचीन गणित और काल गणना पद्धति अत्यंत समृद्ध रही है। उन्होंने हनुमान चालीसा की चौपाई का उदाहरण देते हुए पृथ्वी से सूर्य की दूरी की सटीक गणना पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को गणित मेले के नियमों, नवाचार प्रदर्श (मॉडल) और प्रस्तुतीकरण के गुर सिखाए।

आयोजकों ने बताया कि इस तीन दिवसीय मेले में जोधपुर प्रांत के 13 जिलों से 307 छात्र-छात्राएं (भैया-बहिन) विभिन्न गणितीय प्रतियोगिताओं और प्रदर्शनी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

उद्घाटन सत्र के अंत में रायगांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य इंदर सिंह राठौड़ ने सभी अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम का मंच संचालन रायगांधी उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिराम जोगसन ने किया। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है