कोटपूतली-बहरोड़ में सेवा सेतु अभियान बना वरदान: नीमूचाना शिविर में धनकोरी देवी को मिला मुख्यमंत्री विधवा पेंशन योजना का लाभ
कोटपूतली-बहरोड़ / भारत कुमार शर्मा,28 सितम्बर। विकसित भारत जन सेवा अभियान-2026 के तहत आयोजित सेवा सेतु अभियान शिविर आमजन के लिए सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सहजता से उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। सोमवार को गिरदावर सर्किल नीमूचाना में आयोजित शिविर में जरूरतमंद लाभार्थी धनकोरी देवी को मुख्यमंत्री विधवा पेंशन योजना से जोड़ा गया।
शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर धनकोरी देवी को योजना का लाभ दिलाया गया। अब उन्हें मुख्यमंत्री विधवा पेंशन योजना के तहत देय मासिक पेंशन का लाभ प्राप्त हो सकेगा। योजना से जुड़ने से उन्हें नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध होगी, जिससे उनकी सामाजिक सुरक्षा को संबल मिलेगा।
शिविर में उपखंड अधिकारी दिनेश शर्मा, तहसीलदार कैलाश चंद मेहरा, अतिरिक्त विकास अधिकारी गिर्राज मीणा, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी संसार सागर, नीमूचाना मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि सत्येंद्र शर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री विधवा पेंशन योजना का लाभ मिलने पर धनकोरी देवी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार का धन्यवाद एवं आभार जताया। विकसित भारत जन सेवा अभियान के माध्यम से शिविर में ही योजना का लाभ मिलने से उनके लिए सरकारी सेवा प्राप्त करने की प्रक्रिया सुगम हुई।

