कठूमर-खेरली क्षेत्र में 8 अक्टूबर तक बिजली कटौती: 33 केवी फीडरों पर मेंटेनेंस कार्य रहेगा जारी
कठूमर (दिनेश लेखी)
आगामी रबी की फसल सीजन और दीपावल पर्व के मद्देनजर विद्युत आपूर्ति की विश्वसनीयता और सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डिस्कॉम) ने कमर कस ली है। इसी के तहत 33 केवी फीडरों पर आवश्यक मेंटेनेंस और ट्रिपिंग सुधार कार्यों का कार्यक्रम जारी किया गया है। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, संबंधित क्षेत्रों में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
सहायक अभियंता (एचटीएम), जयपुर डिस्कॉम लक्ष्मणगढ़ द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, 26 सितंबर से 8 अक्टूबर तक विभिन्न 33 केवी फीडरों पर रखरखाव के कार्य किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में लक्ष्मणगढ़ के साथ-साथ कठूमर-खेरली क्षेत्र के फीडर भी शामिल हैं।
निर्धारित कटौती का क्षेत्रवार कार्यक्रम:
-
1 अक्टूबर: कठूमर फीडर (132 केवी नगर)
-
3 अक्टूबर: बदनगढ़ी फीडर (132 केवी खेरली)
-
4 अक्टूबर: खेरली सिटी द्वितीय फीडर
-
5 अक्टूबर: भनौखर फीडर
-
6 अक्टूबर: जावली-तसई फीडर (132 केवी नगर)
-
7 एवं 8 अक्टूबर: सौंख फीडर
सख्त निर्देश और सुरक्षा मानक
डिस्कॉम प्रशासन ने संबंधित फील्ड टीमों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे शटडाउन और परमिट-टू-वर्क (PTW) की प्रक्रिया पूरी तरह सुनिश्चित करने के बाद ही कार्य शुरू करें। साथ ही, विद्युत सुरक्षा से जुड़े सभी नियमों और सावधानियों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। आदेश में यह भी निर्देश दिए गए हैं कि यदि समय-सारणी को लेकर किसी प्रकार की व्यावहारिक कठिनाई या आपत्ति आती है, तो तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाए ताकि समय रहते समाधान किया जा सके।

