लायंस क्लब खैरथल शक्ति का तीसरा पदस्थापना समारोह कल: ललित सिंघानिया संभालेंगे अध्यक्ष पद की कमान
खैरथल (हीरालाल भूरानी) अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था लायंस क्लब खैरथल शक्ति का तृतीय पदस्थापना एवं शपथ ग्रहण समारोह कल गरिमामय वातावरण में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में नई कार्यकारिणी समाज सेवा के नए संकल्पों के साथ आधिकारिक रूप से कार्यभार संभालेगी।
क्लब सचिव लायन आनंद गुप्ता (नीलम) ने जानकारी देते हुए बताया कि यह भव्य शपथ ग्रहण समारोह कल सायं 7 बजे सुंदरम गार्डन में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में लायन ललित सिंघानिया अध्यक्ष पद की शपथ लेंगे। उनके साथ सचिव पद पर लायन आनंद गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष पद पर लायन नीरज शर्मा सहित पूरी कार्यकारिणी अपने-अपने पद एवं सेवा दायित्वों की शपथ ग्रहण करेगी।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलापाल (PDG) लायन शशि गोयल, PDG लायन रोशन सेठी एवं PDG लायन सुनील अरोड़ा उपस्थित रहेंगे, जो नवगठित कार्यकारिणी को विधिवत शपथ दिलाएंगे।
सचिव लायन गुप्ता ने बताया कि इस गरिमामयी समारोह में संपूर्ण रीजन के 14 लायंस क्लबों के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ सदस्य भाग लेंगे। कार्यक्रम को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

