लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की150 वीं जयंती पर सभी पुलिस थानों में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम किए आयोजित
खैरथल (हीरालाल भूरानी) लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के समस्त पुलिस थानों में‘Run for Unity’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार द्वारा समस्त कार्यालय के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई एवं परिसर में पौधारोपण किया गया।
इसी क्रम में सभी पुलिस थानों में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों सहित CLG सदस्य, सुरक्षा सखी, पुलिस मित्र , आमजन ने भाग लिया एवं राष्ट्रीय एकता की शपथ ली जिसमें राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रीय समरसता का संदेश दिया । खैरथल पुलिस हर नागरिक को साथ लेकर, सद्भाव और सुरक्षा के साथ राष्ट्र की नींव को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। आइए, उनके आदर्शों से प्रेरणा लें एवं उनके आदर्शों पर चलते हुए देश की सुरक्षा और आपसी सद्भाव को मजबूत करें।

