केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने नगरपालिकाओं को दी 50-50 लाख रुपये की सौगात; पार्षदों से संवाद कर दिया जनसेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Oct 11, 2026 - 18:51
 0
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने नगरपालिकाओं को दी 50-50 लाख रुपये की सौगात; पार्षदों से संवाद कर दिया जनसेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

खैरथल (हीरालाल भूरानी): खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़बास स्थित खैरथल रोड पर गजानंद गार्डन में रविवार को नवनिर्वाचित पार्षद संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने किशनगढ़बास, खैरथल और कोटकासिम—तीनों स्थानीय निकायों के नवनिर्वाचित पार्षदों से सीधा संवाद कर उन्हें जनता के बीच बेहतर कार्य करने और विकास की गति तेज करने का आह्वान किया।

सांसद कोष से विकास कार्यों के लिए 50-50 लाख की घोषणा समारोह के दौरान क्षेत्रवासियों और पार्षदों को बड़ी सौगात देते हुए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने सांसद कोष से किशनगढ़बास और कोटकासिम नगरपालिकाओं में मूलभूत विकास कार्यों के लिए 50-50 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस घोषणा के बाद उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पार्षदों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और तालियों के साथ इस निर्णय का जोरदार स्वागत किया।

पार्षदों को दिया जनसेवा और सामाजिक सरोकार का मंत्र संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि पार्षद चुने जाने के बाद जनता उन्हें अपने मुखिया के रूप में देखती है। ऐसे में पार्षदों का प्राथमिक कर्तव्य है कि वे सामाजिक सरोकारों को समझें और आमजन को बेहतर जीवनशैली और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराएं। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई के लिए किशनगढ़बास और कोटकासिम नगरपालिकाओं में आधुनिक लाइब्रेरी स्थापित करने पर जोर दिया। इसके साथ ही, स्थानीय व्यापारियों और युवाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पार्कों के सौंदर्यीकरण, ओपन जिम तथा रनिंग ट्रैक विकसित करने का सुझाव दिया।

गोचर भूमि संरक्षण और पौधारोपण का आह्वान पर्यावरण संरक्षण पर बात करते हुए भूपेंद्र यादव ने नगरपालिकाओं से गोचर भूमि को चिह्नित करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत व्यापक स्तर पर पौधारोपण करने का आह्वान किया। वहीं, राज्य के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने भी क्षेत्र के आगामी विकास कार्यों और पर्यावरणीय योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव, जिलाध्यक्ष महासिंह चौधरी, जिला महामंत्री अनूप यादव व पवन यादव, सरस डेयरी चेयरमैन नितिन सांगवान, किशनगढ़बास नगरपालिका चेयरमैन विश्वास यादव, वाइस चेयरमैन कंचन लख्याणी, कोटकासिम नगरपालिका चेयरमैन रेखा सैनी और वाइस चेयरमैन मनीषा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और तीनों नगरपालिकाओं के नवनिर्वाचित पार्षद बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................