लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 जालूकी रोड स्थित गंदगी का आलम
लक्ष्मणगढ़ (अलवर ) कमलेश जैन
नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 जालूकी रोड पंजाबी कॉलोनी में नहर के पास गंदगी का ढेर लगा हुआ है। लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के वार्डों में कचरा प्रबंधन, नालियों के जाम होने और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय निवासियों में असंतोष बना हुआ है। क्षेत्र में कचरा संकट और प्रशासनिक लापरवाही की स्थिति स्पष्ट है।
सफाई व्यवस्था की बदहाली और विरोध: लक्ष्मणगढ़ कस्बे में कई जगह कचरे के ढेर लगे होने, मालाखेड़ा रोड स्थित नालियों के जाम होने से बीच सड़क पर पानी भरे रहने सड़क पर गंदगी फैलने से स्थानीय व्यापारी और निवासी एवं राहगीर वाहन चालक लंबे समय से परेशान हैं।
जल निकायों और नालियों में प्रदूषण: लोग अक्सर कचरा खुले स्थानों या पानी के बहाव क्षेत्रों (नालियों/नहरों) में डाल देते हैं, जिससे पानी दूषित हो जाता है। जिससे गंभीर बीमारियाँ फैलने का खतरा बना रहता है।
जागरूक नागरिक रमेश चंद्र सोनी ने बताया कि वार्ड 18 में मोहल्ले वासी कचरे को नहर में डाल रहे हैं। जबकि यहां पर कचरा पात्र रखा हुआ है। लोग खुलेआम नहर पर कचरा फेंक रहे हैं ।और नगर पालिका इस पर ध्यान नहीं दे रही है। कचरा फेंकने वाले स्थान पर रोक लगाई जाए। सफाई कर्मियों को भी पाबंद किया जाए।
वार्ड 18 के पार्षद से इस मुद्दे को लेकर वार्ता में कहा कि आगामी नियमित कचरा संग्रहण गाड़ी (डोर-टू-डोर कचरा वाहन) को सुचारू रूप से वार्ड में चलाया जाएगा।एवं वार्ड वासियों को भी कचरा नहर में नहीं डालने की हिदायत दी जाएगी।

