लक्ष्मणगढ़ में गूंजे 'इंकलाब जिंदाबाद' के नारे: अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर सर्किल पर हुआ माल्यार्पण व नमन
लक्ष्मणगढ़, अलवर (कमलेश जैन)
अमर शहीद भगत सिंह की जयंती के पावन अवसर पर कस्बे के पुराने बस स्टैंड स्थित भगत सिंह सर्किल पर नवयुवकों द्वारा एक भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं युवाओं ने अमर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन एवं माल्यार्पण अर्पित कर उन्हें शत-शत नमन किया।
देशभक्ति के नारों से गुंजायमान हुआ शहर
माल्यार्पण समारोह के दौरान उपस्थित युवाओं का उत्साह चरम पर रहा। पूरा सर्किल परिसर "इंकलाब जिंदाबाद", "भगत सिंह अमर रहें" और "भारत माता की जय" के गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो उठा।
'भगत सिंह के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण के प्रेरणास्रोत'
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह के व्यक्तित्व, उनके ओजस्वी विचारों और भारत के स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह केवल एक महान क्रांतिकारी ही नहीं, बल्कि एक दूरदर्शी एवं प्रखर विचारक भी थे। उनके विचार आज भी देश की युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करते हैं।
युवाओं और गणमान्य जनों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर भरत सिंह पटेल, तूफान बना, जसवंत सिंह नरुका, विष्णु प्रजापत, विश्वेंद्र चौधरी, मोनू, जीतू, भरतों, अरविंद, सौरभ साहू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नवयुवक एवं नागरिक मौजूद रहे।

