क्यारा में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य को लेकर संचालित सार्वजनिक पुस्तकालय का विधायक ने किया उद्घाटन
किशोरी ( रितीक शर्मा ) कस्बे के समीपवर्ती गांव क्यारा में ग्राम पंचायत क्यारा के सौजन्य से बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य को लेकर ग्राम पंचायत परिसर में वातानुकूलित एसी, पंखे, फर्नीचर व अन्य सुविधाओं से सुसज्जित सार्वजनिक पुस्तकालय का मुख्य अतिथि थानागाजी विधायक कांति प्रसाद मीना ने मंगलवार को फीता काटकर शुभारंभ किया | विधायक मीना ने सरपंच एवं ग्रामीणों की इस पहल की सराहना करते हुए अनुकरणीय पहल बताया | कार्यक्रम की अध्यक्षता क्यारा ग्राम पंचायत सरपंच छोटेलाल मीना ने की| छात्राओं के लिए संचालित पुस्तकालय प्रतिदिन सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहेगा। पुस्तकालय के सुचारू एवं पारदर्शिता पूर्ण संचालन हेतु नामांकन के लिए केवल 100 रूपये मासिक शुल्क रखा गया है वहीं इसके संचालन हेतु ग्रामीणों के द्वारा एक पुस्तकालय संचालन कमेटी का भी गठन किया गया है जो सुचारु संचालन में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएगी। पुस्तकालय में 43 बालिकाओं की बैठने की व्यवस्था की गई है। बालिकाओं के लिए शौचालय पानी, प्रतियोगी पुस्तकों की व्यवस्था की गई है। इस दौरान रामकिशोर, रामेश्वर,गोकुल, मंच संचालन रामशरण मीना राजेश पायलट किसान संघ के जिला अध्यक्ष, रामस्वरूप मीना (प्रधानाचार्य), मथुरा प्रसाद (आदिवासी संघ अध्यक्ष) श्रीचंद, नारायण सहाय,जगदीश,मुंशी,जयराम, गोपीराम, सीता राम, लोकेश (कनिष्ठ सहायक),कृष्ण, जेपी मीना आदि ग्रामवासी मौजूद थे।