फेसबुक आईडी हैक कर मांगे रुपए: मकराना थाने में मामला दर्ज

Oct 27, 2022 - 20:06
 0
फेसबुक आईडी हैक कर मांगे रुपए: मकराना थाने में मामला दर्ज

मकराना (नागौर, राजस्थान/ मोहम्मद शहजाद) फेसबुक आईडी को हैक कर रुपयों की मांग करने का एक मामला मकराना थाने में दर्ज हुआ है। प्रार्थी लियाकत अली पुत्र अब्दुल गफ्फार गैसावत निवासी मदीना मस्जिद के पास मकराना ने पुलिस थाना में उपस्थित होकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने बताया की फेसबुक आईडी को हैक कर ठग उनके रिश्तेदारों व दोस्तों को मैसेज भेज कर रुपए की डिमांड कर रहे हैं। मैसेज मिलने के बाद उनके पास रिश्तेदारों के फोन आए और उन्होंने रुपयों की जरूरत के बारे में पूछा तब उन्हें फेसबुक आईडी हैक होने का पता चला। उन्होंने बताया कि इससे पहले हैकर्स ने उनके पुत्र सखावत अली की फेसबुक आईडी को हैक किया था।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है