अधिकारियों की काफ़ी समझाइश देर रात टावर से उतरे भाजपा नगर अध्यक्ष

Jun 3, 2022 - 05:09
 0
अधिकारियों की काफ़ी समझाइश देर रात टावर से उतरे भाजपा नगर अध्यक्ष

जहाजपुर /भीलवाड़ा / आज़ाद नेब

नगर के अस्पताल, नगर पालिका में हो रही अव्यवस्थाओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष भेरूलाल टांक आज फिर मोबाइल टावर पर चढ़ गए। टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही प्रशासन का लवाजमे के साथ नगर पालिका के नेहरू पार्क में पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल मिश्रा, उपखंड अधिकारी दामोदर सिंह, पुलिस उपाधीक्षक महावीर शर्मा, सीआईएसएफ कमांडेंट बी आर ढाका, थानाधिकारी राजकुमार नायक कि काफी समझाइश के बाद भाजपा अध्यक्ष टांक माने ओर रात 11: 20 पर नीचे उतर गए।

रेस्क्यू करने के लिए सीआईएसएफ के 15 कमांडो देवली से आए थे लेकिन बिना रेस्क्यू के ही भाजपा नगर अध्यक्ष नीचे उतर गए।

उनकी मुख्य मांग थी की नगर पालिका अधिशासी अधिकारी की हठधर्मिता के कारण नगर में विकास कार्य नहीं हो पा रहा इसलिए इन्हें हटाया जाए। हॉस्पिटल में डॉक्टर लगाई जाए। आमजन को नियमानुसार पट्टे जारी किए जाए। ठेकेदार कालू द्वारा कराए गए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच की जाए। नदी नदी के किनारे अवैध अतिक्रमण हटाया जाए। वार्ड नंबर 4 और 5 में पेयजल व्यवस्था सुचारू की जाए। ग्राम पंचायतों में खाली पड़े ग्राम विकास अधिकारी के पदों को भरा जाए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................