गुरला में विराट हिंदू सम्मेलन का 8 फरवरी को होगा आयोजन; कार्यकर्ताओं की टोली हर गांव, हर मोहल्ले में जाकर कर रही हैं जन जागरण

Feb 3, 2026 - 12:34
 0
गुरला में विराट हिंदू सम्मेलन का 8 फरवरी को होगा आयोजन; कार्यकर्ताओं की टोली हर गांव, हर मोहल्ले में जाकर कर रही हैं जन जागरण

गुरला:-(बद्री लाल माली) रविवार 8 फरवरी को आयोजित होने वाले विराट हंदू सम्मेलन को लेकर गुरला के सरस्वती बाल विद्या मंदिर विधालय समाज के प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति में एक वृहद बैठक का आयोजन हुआ। पुरुषोत्तम त्रिपाठी ने बताया की आठ फरवरी रविवार को गुरला स्थित रामदेव मंदिर  के यहां से भव्य शोभायात्रा व कलश यात्रा का शुभारंभ होगा जो कस्बे के मुख्य बाजार से होकर संपूर्ण गुरला में कालका माता मंदिर के पास मालीयो का पंचायती नोहरा  में पहुंचेगी । जहां संत महात्माओं और वक्ताओं का उद्बोधन होगा। बैठक में आयोजन समिति द्वारा बनाई गई विभिन्न समितियों से भी विचार विमर्श किया गया ।

पिछले कुछ दिनों से कार्यकर्ताओं की टोली  गुरला  मंडल के दाता का खेड़ा तकडिया जागरदी सोपुरा मोमी गोवलीया लावडो का बाड़ा केलाश पुरी कुम्हारी खेड़ा टीलो का खेड़ा गुरला सहीत कस्बे के सभी मोहल्ले में घर घर जा जाकर भी हिंदू सम्मेलन के लिए प्रचार प्रसार कर रही है। इसी तरह गांव गांव जाकर भी जन जागरण और संपर्क अभियान चलाया जा रहा हैं और अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आव्हान किया जा रहा हैं । प्रमुख स्थानों और गांवों में पोस्टर लगाकर पत्रक बाँटे जा रहे हैं।हिंदू सम्मेलन को लेकर अब तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। , वहीं मुख्य बाजार, चौराहों पर झंडिया बैनर आदि सजावटी सामग्री द्वारा सजाने का कार्य उत्साही युवकों द्वारा शुरु कर दिया गया हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................