भाजपा की जिला समीक्षा बैठक हुई आयोजित: कटारा बोले- कार्यकर्ता ही हैं पार्टी की रीढ़

भाजपा में परिवारवाद की राजनीति नहीं–कटारा ..... हर घर तिरंगा अभियान के तहत अधिक से अधिक अपने घर पर तिरंगा लगाए–पुरोहित.......

Aug 5, 2022 - 03:25
 0
भाजपा की जिला समीक्षा बैठक हुई आयोजित: कटारा बोले- कार्यकर्ता ही हैं पार्टी की रीढ़

सिरोही (राजस्थान/ रमेश सुथार) आज भाजपा की जिला समीक्षा बैठक सिरोही रिको औद्योगिक क्षेत्र में भाजपा प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा के मुख्य अतिथि एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का प्रारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। बैठक के मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा ने बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती, पन्ना प्रमुख की नियुक्ती, बूथ सशक्तिकरण, वृक्षारोपण कार्यक्रम,हर घर तिरंगा महाअभियान की सफलता को लेकर मार्गदर्शन दिया।
कटारा ने जिला पदाधिकारी मंडल प्रभारी एवं सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष की समीक्षा बैठक ली।प्रदेश महामंत्री ने बैठक मे कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आगामी 13-15 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान के लिए हर कार्यकर्ता के घर तिरंगा लगाया जावे।बैठक मे फोटो युक्त बूथ समिति तथा पन्ना प्रमुख की नियुक्ति को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए। मोर्चों प्रकोष्ठो तथा विभागों की बूथ स्तर तक संरचना की जानकारी ली,मोदी सरकार के सफलतम 8 वर्ष पूर्ण होने पर किए गए कार्यक्रमों प्रशिक्षण जिला एवं मंडल कार्यसमिति संरचना की समीक्षा उक्त बैठक में की गई बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं से वार्तालाप किया।
कटारा ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है।भाजपा को छोड़ कर सारी पार्टियां में परिवारवाद है,भारतीय जनता पार्टी में परिवारवाद की राजनीति नहीं है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवारवाद के आधार पर नहीं बल्कि सेवाभाव के आधार पर ही उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं को मौका दिए जाने की बात कही है।
कटारा ने पशुओं में फैल रही लंम्पी वायरस बीमारी के लिए उन्होंने राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया । कटारा ने कहा कि जब इस बीमारी का राजस्थान में पदार्पण हुआ था तभी हमने चेताया था परंतु सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंगी और अब हालत यह है की इस बीमारी से होने वाली मौतों के कारण सड़कों के किनारों पर मवेशियों के ढेर लग रहे हैं जिससे इस बीमारी के महामारी बनने के आसार बन रहे हैं
जिलाध्यक्ष पुरोहित ने आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में राष्ट्रीय कार्यक्रम हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम की जानकारी दी।और कहा की आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व मेंआज  देश 75 वा आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।पुरोहित ने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं एवम आम जन को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक अपने घर पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि मंच संचालन जिला महामंत्री योगेंद्र गोयल ने किया।बैठक में विधायक समाराम गरासिया,जगसीराम कोली,पूर्व विधायक ओटाराम देवासी,जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित,पूर्व जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी,कमलेश दवे,जिला महामंत्री जय सिंह राव,दुर्गा राम गरासिया, सहित जिला पधाधिकारी,मोर्चा जिलाध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष,मंडल प्रभारी,प्रधान,नगरपालिका अध्यक्ष सहित पधाधिकारी उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है