आज होगी मेगा पीटीएम,विद्यालयों से जुड़ेंगे अभिभावक होगा संवाद
सिरोही (रमेश सुथार) वराडा और आसपास के समस्त राजकीय विद्यालयों में शिक्षा विभाग और राज्य सरकार के दिशा निर्देशों अनुसार शिक्षक अभिभावक बैठक व निपुण मेलों का आयोजन किया जायेगा वराडा विद्यालय के मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हेतु राउमावि वराडा में भी विद्यालय स्तर पर सम्पूर्ण तैयारी की जा चुकी है पीईईओ भगवत सिंह देवड़ा के दिशा निर्देशन में समस्त अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों, एसएमसी,एसडीएमसी के सदस्यों को निमंत्रण पत्र भिजवाये गये है कक्षा ध्यापको व विषयाध्यापकों द्वारा विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर की जाँच हेतु अर्धवार्षिक परीक्षाओं तक के अंकों की सूची तैयार की गई जिसे बैठक में बताया जायेगा इस दौरान मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान के दौरान आयोजित दक्षता आकलन परीक्षा परिणाम पर भी चर्चा की जायेगी इसके पश्चात श्रीकृष्ण भोग का आयोजन किया जायेगा उसके बाद विद्यार्थियों द्वारा तैयार किये मॉडल का प्रदर्शन किया जायेगा निर्णायक दल द्वारा सर्वश्रेष्ठ मॉडल बनाने वाले प्रथम तीन श्रेणियों को पुरस्कृत किया जायेगा।