केंद्रीय सचिवालय सेवा संगठन का अध्यक्ष बनने पर आर्य का नागरिक अभिनंदन 17 को

Jun 16, 2023 - 18:50
 0
केंद्रीय सचिवालय सेवा संगठन का अध्यक्ष बनने पर आर्य का नागरिक अभिनंदन 17 को

राजगढ़,अलवर (महेन्द्र अवस्थी )

राजगढ़ के लाल व युवाओं के लिए मिसाल बने उदित आर्य का शनिवार को नागरिक अभिनंदन किया जायेगा। मदनलाल शर्मा ने बताया कि इसे लेकर बैठक आयोजित की गई जिसमें समारोह आयोजित किये जाने को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। उन्होने बताया उदित आर्य के हाल ही केंद्रीय सचिवालय सेवा संगठन के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार राजगढ़ आगमन पर सामाजिक संगठन व आमजन की ओर से खण्डेलवाल धर्मशाला में नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। शर्मा ने बताया कि आर्य शनिवार साँय 5 बजे शहर के अवधूत आश्रम से बेंडबाजो के साथ प्रमुख बाजारों से होते हुए खण्डेलवाल धर्मशाला पहुँचन्गे जहाँ विशाल नागरिक अभिनंदन आयोजित किया जाएगा। निशांत गुप्ता, अंकित मामोडिया व बंटू सोनी ने बताया कि उदित आर्य ने केंद्रीय सचिवालय सेवा संगठन के कम उम्र के पहले अध्यक्ष बन अपने गांव ही नही अपितु जिले का गौरव बढ़ाया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................