रामगढ़ के नारथला में भेड़ की पूछ काटने पर हुए विवाद का मामला: ठीक जांच करवाने के लिए आ सकते हैं कई केंद्रीय मंत्री

पीड़ित परिवार को पूर्व विधायक ने 31हजार रुपए की सहायता राशि का चेक सौंपा

Jan 12, 2023 - 17:06
Jan 12, 2023 - 21:27
 0
रामगढ़ के नारथला में भेड़ की पूछ काटने पर हुए विवाद का मामला: ठीक जांच करवाने के लिए आ सकते हैं कई केंद्रीय मंत्री

रामगढ़ (अलवर, राजस्थान/ अमित भारद्वाज)  गत दिनों ग्राम नार थला भेड़ की पूछ काटने के मामले में विशेष समुदाय के लोगों द्वारा दलित पक्ष के लोगों से की गई मारपीट के मामले में गुरुवार को रामगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने पीड़ित परिवारों के हाल जान उन्हें 31 हजार रुपए की सहायता राशि का चेक सौंपा। यह सहायता राशि का चेक पीड़ित सुरेश मेघवाल व पदम मेघवाल के परिजनों को दिया गया। ग्राम नारथला में मौजूद पीड़ित पक्ष ने पूर्व विधायक से मामले की उचित जांच व दोषियों को जल्द से जल्द सजा करवाने की मांग भी की।

दलित समाज के लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि राजनीतिक दबाव के चलते जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इतनी बड़ी लापरवाही हुई और पुलिस प्रशासन इस मामले की गहनता व निष्पक्ष तरीके से जांच नहीं कर रहा है। जिससे मुख्य आरोपी अभी तक बचे हुए हैं । गुरुवार को पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा, भाजपा नेता जय आहूजा, समाजसेवी जवाहर लाल तनेजा, मंडल अध्यक्ष राजेश राठी ,राजेंद्र मिश्रा, राजेंद्र कसाना, मेघवाल समाज जिलाध्यक्ष नाहर सिंह, दिग्विजय सिंह ,प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है