विधायक ने गोगरा , हिंगोला सड़क का निरीक्षण किया घटिया निर्माण कार्य की शिकायत

Jun 9, 2023 - 12:57
 0
विधायक ने गोगरा , हिंगोला सड़क का निरीक्षण किया घटिया निर्माण कार्य की शिकायत

तखतगढ़ - सुमेरपुर,पाली (बरकत खा)

तखतगढ़ - सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत ने गोगरा से हिंगोला सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घटिया निर्माण कार्य की शिकायत सामने आई। मौके पर क्षतिग्रस्त सड़क के गड्डे कंकरीट के स्थान पर मिट्टी से भरे जा रहे है। सडक 3-75 मीटर चैडी करनी है उसकी चैडाई भी सही तरीके से नहीं की जा रही हैं। विधायक ने सावर्जनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता फतेहसिंह से दूरभाष पर बात कर कार्य में सुधार कर गुणकर्तापूर्ण कार्य कर डामर करने के निर्देश दिये। बिठिया में श्मशान घाट की अपुर्ण चार दिवारी पुर्ण कराने ,गोगरा में राजकिय विधालय की चार दिवारी ऊपर उठाने की मांग ग्रावासियो द्वारा की गई। विधायक ने संबधित विभाग के अधिकारियो को समस्याओ का समाधान शीघ्र करने के निर्देश दिए। विधायक ने बिठीया में विधायक कोष से निर्मित कक्षा कक्ष निर्माण, जिला परिषद से निर्मित श्मशान घाट की चार दिवारी व टिन शेड, गोगरा में रा.उ.मा .वि में समग्रं शिक्षा अभियान  से निर्मित 4 कक्षा कक्षो का निर्माण, कंटीजेन्सी योजना में खोदे टुयूबवेल,  गोगरा से हिंगोला सडक निर्माण का मोका निरीक्षण किया। विधायक ने बिठीया में कक्षा कक्ष में बिजली फिटीग का कार्य शीघ्र पुरा कराने के समग्र शिक्षा अभियान के कनिष्ठ अभियन्ता अरुण पुरोहित को निर्देश दिए। गोगरा में भी विधायक कोष से निर्मित कक्षा कक्षो में कार्य पर पत्थर फीटीग सही नहीं होने से उखड कर गिर रहे है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................