ऑपरेशन "गुप्त" के तहत गुडाएंदला पुलिस की अवैध बजरी खनन के विरूद्ध कार्यवाही; बजरी से भरे तीन ट्रेक्टर मय ट्रोली दो गिरफ्तार
पाली (बरकत खान) जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिंधू आईपीएस. जिला पाली ने बताया कि जिले में चलाये जा रहे ऑपरेशन "गुप्त" के तहत सूचना मिली की सरहद माण्डल स्थित सुकडी नदी में अवैध बजरी खनन हो रहा है जिस पर गुडाएंदला थाने से अलग अलग टीम रवाना की गई।
पुलिस टीमो द्वारा सरहद खुनी गुडा माण्डल से खुनी गुडा आने वाली पक्की सडक पर दो ट्रैक्टर बिना नम्बरी मय ढोली के जिनमें बजरी भरी हुई आते दिखाई दिये व एक ट्रेक्टर चालु हालत में खड़ा हुआ जिसके पास चालक उपस्थित नहीं मिला।
उक्त दोनों ट्रेक्टर को रुकवाकर लाईसेन्स एवं अनुज्ञापत्र के बारे में पूछा तो उक्त दोनो ट्रेक्टर चालको ने अपने ट्रेक्टर मय ट्रोली में भरी अवैध बजरी के संबंध में खनन विभाग द्वारा कोई लाईसेन्स एवं अनुज्ञापत्र, वाहन के दस्तावेज व वाहन चालक के लाईसेन्स बाबत पूछा तो वाहन चालक के पास अपना लाईसेन्स व वाहन के कोई भी कागजात एवं खनन विभाग के संबंध में कोई अनुज्ञापत्र व लाईसेन्स नही होना बताया तथा तीसरा ट्रेक्टर जिसका चालक आस पडौस में पता करने के बाद भी नहीं मिला जिस पर उक्त तीनों वाहनो को अलग-अलग जब्त कर प्रकरण संख्या 08, 09 व 10 धारा 303(2) बी.एन.एस. व 4/21 एमएमडी.आर एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार मुलजिम
- जेठूसिंह पुत्र स्व. मंवरसिंह उम्र 57 साल निवासी चांचौडी पुलिस थाना गुडांएदला जिला पाली।
- 2. राहुलसिंह पुत्र जेठूसिंह उम्र 23 साल निवासी चांचौडी पुलिस थाना गुडांएदला जिला पाली।
कार्यवाही टीम
- 1. अचलदान रतनू आरपीएस थानाधिकारी पुलिस थाना गुडांएदला जिला पाली।
- 2. रतनलाल सउनि पुलिस थाना गुडाएदला जिला पाली।
- 3. करणसिंह सउनि पुलिस थाना गुडांएदला जिला पाली।
- 4. सुखराम सउनि पुलिस थाना गुडांएदला जिला पाली।
- 5. रविन्द्र कुमार हैड कानि. न. 11 पुलिस थाना गुडांएदला जिला पाली।