पाली शहर के सुभाष नगर में "हाथ से हाथ जोड़ो अभियान" के तहत बैठक

पाली शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शहर के सुभाष नगर में "हाथ से हाथ जोड़ो अभियान" के तहत बैठक आयोजित की ग

Mar 21, 2023 - 23:42
 0
पाली शहर  के सुभाष नगर में "हाथ से हाथ जोड़ो अभियान" के तहत बैठक

पाली(बरकत खान)


हाउसिंग बोर्ड-मिल क्षेत्र मंडल की इस बैठक को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस नेता महावीरसिंह राजपुरोहित सुकरलाई ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओ ने त्याग, तपस्या व बलिदान देकर देश को आजाद कराया, आजादी के बाद भी देश की एकता के लिए इंदिरा गांधी जी व राजीव गांधी जी ने बलिदान दे दिया। हमारे नेता राहुल गांधी जी ने भी प्रेम व भाईचारे का संदेश लेकर भारत जोड़ो यात्रा निकाली है, हमे भी उनके सन्देश को घर-घर तक पहुंचाना है।
सुकरलाई ने कहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के नेतृत्व में अभूतपूर्व काम हुए है, हम सभी को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना चाहिए ताकि पात्र लोगो को इनका लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि चुनाव हारने के बाद भी पिछले चार सालों में पाली-रोहट के विकास के लिए दिन-रात मेहनत की जिसके सफल परिणाम भी मिले है।

पूर्व जिलाध्यक्ष अजीज दर्द ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी को साथ लेकर चलती है, सभी के भलाई के लिए काम करती है। लेकिन मोदी सरकार चंद पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है, उन्हें आमजन से कोई सरोकार नही है। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के नेतृत्व में राज्य सरकार आमजन के हित मे ऐतिहासिक काम कर रही है, हमे राज्य सरकार जी जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक लेकर जाना है।
शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जीवराज बोराणा ने कहा कि पाली शहर के सभी क्षेत्रों में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत बैठके आयोजित की जा रही है, पार्टी की मजबूती के लिए सभी को साथ लेकर कार्य करेंगे।
हम सभी को राहुल गांधी जी के सन्देश व राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक लेकर जाना है।
उन्होंने सभी से आव्हान किया है कि अपने-अपने क्षेत्र में इस तरह की बैठकों का आयोजन कर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में अपनी भागीदारी निभाये ताकि शहर में संगठन को और अधिक मजबूती मिल सके।
उपस्थित सभी लोगो ने पाली को सम्भाग मुख्यालय बनाने सहित ऐतिहासिक सौगाते देने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता मोटू भाई, पूर्व शहर अध्यक्ष प्रकाश सांखला, पूर्व नेता प्रतिपक्ष भंवर राव, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष राजू सोलंकी, पार्षद रिखबचंद मरलेचा, राजेन्द्र मेघवाल, पूर्व पार्षद विनोद मोदी, धनराज आंजना, प्रकाश मेघवाल, कासम भाई सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................