पूर्व मुख्यमंत्री सिंधिया ने तखतगढ़ चातुर्मास कार्यक्रम में पहुंच लिया संतो से आशीर्वाद

राजे ने कहा कई दिनो से महाराज के दर्शन की थी इच्छा

Oct 2, 2022 - 06:00
 0
पूर्व मुख्यमंत्री सिंधिया ने तखतगढ़ चातुर्मास कार्यक्रम में पहुंच लिया संतो से आशीर्वाद

तखतगढ़ (पाली, राजस्थान/ बरकत खान) पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया शनिवार दोपहर 2:36 बजे को हैलीकॉफ्टर से तखतगढ़ पहुंची उन्होने सुमेरपुर रोड पर स्थित रांकावत वाटिका में चल रहे संतो के चातुर्मास कार्यक्रम में भाग लिया।  हेलीपैड पर पहुंची राजे की सांसद पीपी चौधरी, समेत विधायक एवं जिलेभर से पहुंचे भाजपा नेताओ ने पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया। तत्पश्चात  पूर्व मुख्यमंत्री राजे चातुर्मास पाण्डाल कार्यक्रम में पहुंची जहां कुंभलगढ सूरजकुंड धाम के महंत अवधेश चैतन्य ब्रह्मचारीजी महाराज सहित अन्य संतों का आशीर्वाद लिया  |राजे ने अपने हाथो से  करीब 2दर्जन संतो के बहुमान में शॉल को दक्षिणा भेंट की। चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष बाबूलाल रांकावत ने राजे को साफा पहनाकर व अन्य पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री को चुनरी ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। वही देवासी समाज ने भी पूर्व मुख्यमंत्री को देवासी समाज की चुनरी ओढ़ाकर उनका जोरदार स्वागत किया। 

कई दिनो से महाराज के दर्शन करने की इच्छा थी : राजे 

पूर्व मुख्यमंत्री ने अवधेश चैतन्य ब्रह्माचारी महाराज सहित पाण्डाल में मौजूद संतों का आशीर्वाद के बाद मंच से संबोधन में कहा कि कई दिनों से महाराज के दर्शन करने की इच्छा थी जो आज पूर्ण हुई है। उन्होंने कहा मेरे ऊपर संतों का हमेशा आशीर्वाद रहता है एवं मेरे प्रदेश की जनता का आशीर्वाद मेरे को पहले भी मिला था और अभी मिलेगा। इस मौके पर पत्रकारों ने पूर्व मुख्यमंत्री को वर्तमान में कांग्रेस के हालात के बारे में सवाल करना चाहा मगर राजे ने जिलेभर के पहुंचा मीडिया से बात करने से साफ इंकार कर दिया । इस मौके पर सांसद पी.पी चौधरी, बाली विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत ,विधायक जोराराम कुमावत, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग , पूर्व विधायक मदन राठौड़, पूर्व विधायक शंकर सिंह राजपुरोहित तखतगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष ललित रांकावत ,भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज नामा, अधिशासी अधिकारी मदनलाल तेजी,सीओ रजत विश्नोई, सुमेरपुर थाना अधिकारी रामेश्वर भाटी, तखतगढ़ थाना अधिकारी मोतीराम चारण, सांडेराव थाना अधिकारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता मौजूद रहा ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है