रफ्तार के रूप में सड़क पर घूमती मौत ने दो लोगो की ली जान: बच्चे सहित 5 घायल

May 24, 2023 - 15:42
 0
रफ्तार के रूप में सड़क पर घूमती मौत ने दो लोगो की ली जान: बच्चे सहित 5 घायल
प्रतितात्मक फोटो

कानपुर (उत्तरप्रदेश/ शशि जायसवाल) मंगलवार को भी तेज रफ्तार वाहनों के रूप में घूमती मौत दो और लोगों भी जिंदगी निगल गई, जबकि बच्चे समेत 5 लोगों को अस्पताल भिजवा दिया, जहां उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई है। कुल मिलाकर रफ्तार के रूप में घूमती मौत यहां हर माह एक दर्जन से ज्यादा लोगों की जान लेने में सफल हो रही है। मंगलवार की सुबह इसी  क्रम में तेज रफ्तार के रूप में विचरण करती मौत अचानक घाटमपुर थाना क्षेत्र के जहानाबाद रोड पर जा पहुंची और देखते ही देखते दो लोगों की जिंदगी निकल गई। उसने ऑटो सवार दो लोगों को तेज रफ्तार ट्रक के माध्यम से अपना शिकार बनाया।

जबकि एक मासूम बच्चे समेत 5 लोगों को गंभीर रूप से घायल भी कर दिया उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेज रफ्तार से हुई रहा था। मौत इस घटना में एक मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसा इतना जोरदार था की ट्रक आटो सहित खड्ड में घुस गया। आटो के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस के अनुसार जहानाबाद रोड पर क्रॉसिंग से एक आटो सात सवारी लादकर फतेहपुर जिला के अमौली कस्बा जा था

इसके बाद थोड़ी दूर चलने पर कंचन धर्मकांटा के पास सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी और दोनों वहां खंती में जा घुसे। हादसे में घायल हुए ऑटो चालक भैरमपुर मौके पर पहुंची पुलिस के निवासी 25 साल के मनोज ने  बताया की ट्रक ने पहले दूसरे ट्रक में कर मारा और फिर लहराकर आटो से भिड़ गया।

इस भीषण हादसे में आटो सवार नगर के आशनगर वार्ड निवासी वीरेंद्र सिंह की 16 साल की बेटी सलोनी की मौत हो गई। जबकि सलोनी की बड़ी बहन 24 साल की अंजली और रिश्ते में चाचा लगने वाले बांदा जिले के पैलानी गढ़ोला निवासी 26 साल के शुभम गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके साथ ही चपरेहटा निवासी 37 साल के अनूप और उनका चार साल का बेटा अर्पित घायल हो गया। दोनों मैहर से लौट रहे थे। हादसे में एक और युवक की मौत हुई है, जिसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। घायलों को कानपुर रेफर किया गया है

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................