तिगांवा में अहीर रेजिमेंट के बोर्ड के साथ छेड़छाड़ का मामला: देर रात्रि पुलिस प्रशासन की दखलंदाजी पर राजीनामे से सुलझा विवाद

May 10, 2022 - 16:48
 0
तिगांवा में अहीर रेजिमेंट के बोर्ड के साथ छेड़छाड़ का मामला: देर रात्रि पुलिस प्रशासन की दखलंदाजी  पर राजीनामे से सुलझा विवाद

कोटकासिम (अलवर, राजस्थान/ संजय बागड़ी) कोटकासिम क्षेत्र के तिंगावा गांव में अहीर रेजिमेंट के बोर्ड के साथ छेड़छाड़ को लेकर उपजे विवाद की आखिरकार देर रात  पुलिस प्रशासन की मोजुदगी में राजीनामे के बाद सुलह हुई। दोनों ही पक्ष के लोगों के बीच लिखित में राजीनामा करा दिया गया। इसके साथ साथ दोनो पक्षों के लगभग आधा दर्जन से अधिक  युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पाबंद करा दिया है।

देर रात तक कोटकासिम थाने में चला समझाइश का दौर
दिन में चली वार्ता में दोनों ही पक्षों को एसडीएम कोर्ट में एक सद्भावना वार्ता बैठक करने हेतु बुलाया लेकिन दोनों ही पक्षों ने पहले तो कोटकासिम आने के लिए मना कर दिया लेकिन बाद में  मामले कि नजाकत को देखते हुए एवं प्रशासन के समझाने के बाद दोनों ही पक्ष के लगभग 150 से 200 लोग देर रात 9 बजे के लगभग कोटकासिम थाना पहुंचे। कोटकासिम थाने में देर रात तक दोनों पक्षों को समझने का दौर चला और अंत में दोनों पक्ष के लोग राजीनामे के लिए तैयार हुए और उनका राजीनामा करा दिया गया।

वहीं पुलिस ने भविष्य में इस तरह की पुनरावृति ना करने के लिए युवाओं को सख्त हिदायत भी दे डाली। इस बीच नीमराना एडिशनल एसपी जगराम मीणा, किशनगढ़ बास डीएसपी अतुल अग्रे, तिजारा डीएसपी प्रेम बहादुर एवं कोटकासिम थाना अधिकारी महावीर सिंह शेखावत, कोटकासिम एसडीएम गंगाधर मीणा, प्रधान विनोद कुमारी सांगवान, पूर्व उप प्रधान एडवोकेट सुधीर यादव सोमवार कों शाम 5 बजे तक मौका स्थल पर ही डटे रहे और लोगों से समझाइश करते रहे लेकिन बात बिना थाने आए नहीं बनी।

रात को ही आरोपियों को एसडीएम के सामने किया पेश, जमानत लेकर छोड़ा

समझौता वार्ता के बीच पुलिस द्वारा पकड़े गए आधा दर्जन से अधिक युवकों को रात ही में एसडीएम के सामने पेश किया। इस बीच ग्रामीणों के दबाव के चलते गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को रात में ही जमानत लेकर छोड़ दिया गया। वहीं पुलिस ने ग्रामीणों को इस मामले में लिप्त अन्य लोगों को भी सुबह पुलिस के समक्ष पेश करने के भी सख्त आदेश दिए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है