कांग्रेस के शासन में वर्ग विशेष के लिए तुष्टिकरण की नीति अपनाई जा रही -पूनिया

अनिश्चितकालीन का आज 11वा दिन लेकिन सरकार का बाहरवा,,, कलेक्ट्रेट के बाहर भाजपा व हिंदू संगठनों का बेमियादी धरना समाप्त

May 29, 2022 - 21:23
May 29, 2022 - 21:30
 0
कांग्रेस के शासन में वर्ग विशेष के लिए तुष्टिकरण की नीति अपनाई जा रही -पूनिया

भीलवाड़ा (राजस्थान/ बृजेश शर्मा/ लोकेश सोनी) शहर के शास्त्रीनगर में हुए आदर्श हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर पिछले 11 दिनों से चल रहे भाजपा व हिंदू संगठनों के बेमियादी धरने का रविवार को समापन हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने धरने के समापन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सहूलियत के नाम पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने लोगों को कुछ नहीं दिया। शौचालय, पानी या मकान कोई भी मसला हो, मोदी ने लोगों को सारी सुविधाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि अब राजस्थान में 2023 के बाद कभी दंगे नहीं होंगे। सीएम आग से खेल रहे हैं।कांग्रेस के शासन में वर्ग विशेष के लिए तुष्टिकरण की नीति अपनाई जा रही है जो कांग्रेस के लिए ही घातक सिद्ध होगी। डॉ. राममनोहर लोहिया ने कहा था कि जागरूक जनता कभी पांच साल का इंतजार नहीं करती। कांग्रेस की सरकार केवल राजस्थान और छत्तीसगढ़ में ही है और आने वाले समय में यहां से भी इनका सूपड़ा साफ हो जाएगा। धरने के समापन पर  उन्होंने भीलवाड़ा के हिंदू संगठनों व लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि भाजपा व हिंदू संगठनों के मजबूत आंदोलन के आगे प्रशासन को घुटने टेकने पड़े हैं। आगे भी जरूरत पड़ी तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा अभी धरना समाप्त हुआ है, आंदोलन खत्म नहीं हुआ है। जब तक आदर्श की हत्या के शेष आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक भाजपा चुप नहीं बैठेगी। पूनिया ने कहा कि  चुनाव बाद राजस्थान में केवल और केवल भारत माता का कानून चलेगा। उन्होंने कहा कि सीएम अशोक गहलोत का घर जोधपुर दंगों की आग में जल रहा था लेकिन वे कभी वहां नहीं गए।
कांग्रेस के शासन में होते हैं दंगे और वे आरोप भाजपा पर लगाते हैं।  कांग्रेस के शासन में अल्पसंख्यकों को संरक्षण और खुली छूट दी जाती है। ऐसे में जब दंगे होते हैं तो कांग्रेस भाजपा पर दंगे करने का आरोप लगा देती है। यह कांग्रेस की बौखलाहट है। कांग्रेस तुष्टिकरण की नीति से अपने वजूद को मिटाने पर तुली है। पिछले चुनाव में भी गलती से कांग्रेस की सरकार बन गई। सीएम अशोक गहलोत ने हिंदू त्योहारों पर प्रदेश के 17 जिलों में धारा 144 लगा दी जबकि अल्पसंख्यकों को रैलियों व आयोजनों की अनुमति दी जाती है। इसी का एक उदाहरण है कि कोटा में संप्रदाय विशेष के लोगों को रैली की अनुमति दी जाती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह भाजपा व हिंदू संगठनों के आगे प्रशासन को घुटने टेकने पड़े हैं, यह प्रशंसनीय है। आगे भी जरूरत पड़ी तो भाजपा प्रदेश व देश की एकता के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के धरने का 11वां और अंतिम दिन नहीं है बल्कि कांग्रेस का 12वां है। पूनिया ने कश्मीर फाइल्स फिल्म की चर्चा करते हुए कहा कि जिस तरह कश्मीर में कश्मीरी पंडितों की हत्या की गई और बहन-बेटियों को प्रताड़ित किया गया। यह सबने देखा है। खून के आंसू भी रोए हैं और अपनों को खोया है।धरना स्थल पर  सांसद सुभाष बहेडिय़ा,विधायक विठ्ठलशंकर अवस्थी,भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली,जिला प्रमुख बरजी देवी भील,विधायक गोपीचंद मीणा,पुर्व मंत्री कालुलाल गुर्जर,उप सभापति रामलाल योगी,पुर्व विधायक बालुराम पूर्व मंत्री रतनलाल जाट,रामलाल गुर्जर, दामोदर अग्रवाल,रुपलाल जाट,धनराज गुर्जर,उपजिला प्रमुख शंकर लाल गुर्जर विहिप के गणेश प्रजापतसुभाष बाहेती,मनोज सोनी,सहित सैकडो पदाधिकारी व कार्यकर्ता मोजूद थे। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने हरनी गांव में बनवारी लाल  के घर पीएम मोदी के मन की बात सुनी। तेजाजी महाराज के दर्शन किए। पार्षद सुगना देवी साहू के यंहा घर पर  भारतीय जनता पार्टी की नेम प्लेट लगाई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है