जाली नोट चलाकर डीजल भराने वाले हरियाणा के तीन आरोपी गिरफ्तार, एक ही सीरियल के नोट जप्त

Apr 21, 2022 - 18:37
 0
जाली नोट चलाकर डीजल भराने वाले हरियाणा के तीन आरोपी गिरफ्तार, एक ही सीरियल के नोट जप्त
जाली नोट चलाकर डीजल भराने वाले हरियाणा के तीन आरोपी गिरफ्तार, एक ही सीरियल के नोट जप्त

उदयपुरवाटी (झुंझुनूं, राजस्थान/ सुमेर सिंह राव ) उदयपुरवाटी कस्बे के निकटवर्ती सीकर स्टेट हाईवे पर गोल्याणा के नजदीक विनायक पेट्रोल पंप पर मंगलवार की देर शाम को हरियाणा नंबर की कार में जाली नकली नोटों का तेल भराने की फिराक में थे वही पेट्रोल पंप पर तेल भरते समय जाली नोट देते समय पकड़े गए। हरियाणा के तीन आरोपी। जाली नोटों का मुख्य आरोपी सत्य प्रकाश पुत्र रणवीर जाट ईमलोढा चरखी दादरी हरियाणा का है पुलिस ने 1 दिन का पीसी रिमांड लिया है। वहीं अन्य 2 साथी सतवीर पुत्र श्योराम ब्राह्मण झल्लर हरियाणा सुदेश पुत्र रामेश्वरदयाल ब्राह्मण चरखी दादरी हरियाणा को न्यायालय में पेश कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। थानाधिकारी भंवरलाल कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि तीनों आरोपी 2 दिन से थाना क्षेत्र में जाली नोट चलाने के लिए पेट्रोल पंप पर चक्कर लगा रहे थे। सूचना जरिए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गाड़ी सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद दो आरोपियों को जेल भेज दिया वहीं एक का एक दिन का पीसी रिमांड लिया गया। आरोपी के कब्जे से ₹11400 बरामद किए गए हैं

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है