घर में खेल रही पांच वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

Nov 18, 2022 - 07:30
 0
घर में खेल रही पांच वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

मकराना (नागौर,राजस्थान/ मोहम्मद शहजाद) मकराना थाना क्षेत्र में छह दिन पूर्व घर में खेल रही पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने आरोपी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 11 नवंबर को एक महिला ने मकराना थाने में उपस्थित होकर बताया कि वह दोपहर 2 बजे घर के पास खेत में बलीता लाने गई और घर में उसकी 10 वर्षीय व पांच वर्षीय बेटी थी।

पीछे से उसके पड़ौस में रहने वाला दिलीप कुमार उर्फ दलिया ढोली आया और उसने उसकी बड़ीे बेटी को खेत में मुझे बुलाने भेजा पीछे से उसकी पांच वर्षीय मासूम बेटी से साथ दुष्कर्म किया। ये नजारा उसकी 10 वर्षीय बड़ी बेटी ने देख लिया था। पीड़िता दौड़कर घर आई तो आरोपी कमरे में बैठा और नशे में धुत था और वह बच्ची की मां को देख वहां से चला गया। 
मामला दर्ज होने के पश्चात पुलिस ने विभिन्न टीमें गठित कर नामजद आरोपी की तलाश शुरू की और 16 नवंबर को आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसे सरहद बोरावड से पकड़ा। अब पुलिस ने उसे पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है