मूंगसका,दोलाबास के पहाड पर अवैध हथियार बनाने की दो फैक्ट्री पकडी, दर्जनो आरोपी फरार

Oct 17, 2022 - 00:38
Oct 17, 2022 - 02:09
 0
मूंगसका,दोलाबास के पहाड पर अवैध हथियार बनाने की दो फैक्ट्री पकडी, दर्जनो आरोपी फरार
दोलावास व मूगसका के पहाडी मे संचालित अलग फैक्टीओ मे जप्त सामान

 पहाड़ी,भरतपुर (भगवान दास)

पहाडी पुलिस ने रविवार को मृंगसका, दोलावास के पहाड में अवेध हथियार बनाने की दो फैक्ट्रीयो पर छापा मार कर पकडा है।बदमाश पुलिस की भनक लगते ही फैक्ट्रीयो में निर्मित] अर्ध निर्मित अवेध हथियार एवं औजारो को छोडकर फरार हो गए। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक हिम्मत सिह,सीओ प्रदीप कुमार यादव ने पहुच कर  फैक्ट्रीयो का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए है।

     अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक हिम्मत सिह ने बताया है की जिलापुलिस अधिक्षक श्याम सिहे निर्दैशन में अवैध हथियार बदमाशो के खिलाफ अभियारन चलाया जा रहा है।पहाडी पुलिस के कास्टेबल परसराम गूर्जर, अब्बास, अजयभान,सुधीर को मुखबिर खास से मूंगसका के पहाड में अवेध हथियार बनाने की सूचना मिल रही थी। जिसको लेकर थाना प्रभारी शिवलहरी मीणा के नेतृत्व मे अलग -अलग टीम गठित कर रैकी कराई गई।योजना के तहत पुलिस टीमो  बोलखेडा, सेठी प्लांट, दोलावास ,कामा की तरफ जाने वाले रास्तो से अलग अलग टीमो को  रवाना किया गया।सेठी प्लाट के पहाड की तरफ से पुलिस को आता देख बदामाश भागने लगे। पुलिस ने  पहाडी इलाके मूगसका के पहाड पर सटे हुए कामा के दोलावास  पहाड पर अलग अलग दो फैक्ट्रीओ  पर छापा मारा तो बदमाश फैक्ट्री छोडकर पहाड व झाडियो की ओट मे  भाग छूटे। करीब  दर्जनो कारीगर ,निर्मित ,अर्ध निर्मित अवेध हथियार ,औजार आदि समान छोडकर फरार हो गए। खबर पाकर कामा  पुलिस के थाना प्रभारी दोलतसिह साहू भी मय टीम के मोके पर पहुच गए।

 सूचना पर अतिरिकत पुलिस अधिक्षक हिम्मत सिह, सीओ प्रदीप कुमार यादव ने पहुचकर  दोनो फैक्ट्रीयो का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए है । पुलिस ने फैक्ट्री संचालन करने वाले आरोपीयो के खिलाफ अलग अलग मामले दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

पहाड़ी पुलिस ने किए हथियार सामान बरामद-

मौके पर निर्मिट  दो कटटा 12 बोर, तीन 315बोर क्टटा दो अर्द निर्मित कटटा दो बरेल,टैण्ट, खाने पीने का सामान,रेती, गिरान्डर,हथोडी,छेनी,बसूला, कतिया, आरी,भटटी, ड्रील मशीन,लोहा तपाने का सामन आदि बरामद किए है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................