राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के तीसरी बार अध्यक्ष बने आढा

Dec 20, 2021 - 01:36
 0
राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के तीसरी बार अध्यक्ष बने आढा

तखतगढ ( पाली, राजस्थान/ बरक़त खान) रविवार को कस्बे के होली क्रास पब्लिक स्कूल में राजस्थान शिक्षक संघ ( प्रगतिशील ) की बैठक आहुत की गई। चुनाव पर्यवेक्षक मीठालाल जोशी के सानिध्य सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य पूरण पुरी गोस्वामी के आतिथ्य में सम्पन्न हुई। चुनाव पर्यवेक्षक मीठालाल जोशी बताया कि राजस्थान शिक्षक संघ ( प्रगतिशील ) शैतान सिंह आढा को सर्वसम्मति से तीसरी बार संध का जिलाध्यक्ष अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर चंदन कुमार गर्ग,जिला उपाध्यक्ष विजय माहेश्वरी ,कोषाध्यक्ष रामस्वरुप काबा, संयुक्त मंत्री श्याम सिह आशिमा, प्रचार-प्रसार म॔त्री प्रेमाराम सोंलकी, निजी संस्था प्रतिनिधि जितेन्द्र पुरी गोस्वामी, जिला प्रवक्ता राधा किशन, ज़िला कार्यकारिणी सदस्य मालाराम का मनोनयन किया गया।
नव नियुक्त पदाधिकारियों के मुख्य अतिथि गोस्वामी तथा प्रांतीय संयुक्त मंत्री मीठालाल जोशी ने पद एवं गोपनियता की शपथ दिलवाई। कार्यक्रम में राजस रानी ब्लाक शंकरलाल मीणा, पाली ब्लाक अध्यक्ष स्वरुप सिह देवल, सुमेरपूर ब्लाक अध्यक्ष हरेन्द्र सिह  चौधरी उपस्थित रहे। प्रांतीय संयुक्त मंत्री मीठालाल जोशी एवं विशिष्ट अतिथि पुरण पुरी गोस्वामी ने संयुक्त रुप से प्रांत के निर्देश पर वर्ष 2021 का श्रेष्ठ जिलाध्यक्ष के पद से नवाज कर स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया एवं संगठन के सशक्तिकरण के लिए बधाई दी। आयोजनकर्ता जितेन्द्र पुरी गोस्वामी तथा मालाराम राठौड ने सभी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।  राज्यकिय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं. 1 शिक्षक हंसराज भाम्भू ने मंच संचालन किया।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है