राजस्व विभाग के अधिकारियों की मासिक बैठक आयोजित, नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों की हुई समीक्षा

Aug 21, 2026 - 19:20
 0
राजस्व विभाग के अधिकारियों की मासिक बैठक आयोजित, नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों की हुई समीक्षा

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला सचिवालय खैरथल-तिजारा में राजस्व विभाग के अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में राजस्व विभाग से संबंधित विभिन्न प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला कलेक्टर ने एसडीएम एवं तहसीलदार स्तर पर लंबित प्रकरणों के साथ-साथ तलफी, पत्थरगढ़ी, तरमीम, एलआर एक्ट, पीडीआर एक्ट, रोड़ा एक्ट, सीएमओ, स्टेट, संपर्क एवं लोकायुक्त से संबंधित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करते हुए निर्धारित समयावधि में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पिछले माह में निस्तारित न्यायालयीन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आगामी माह में निर्धारित नॉर्म्स के अनुरूप अधिक से अधिक प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चुनाव से जुड़े दायित्वों का समयबद्ध एवं गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों की स्थिति, आवश्यक मूलभूत सुविधाओं, कानून एवं व्यवस्था से संबंधित तैयारियों तथा मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए चुनाव संबंधी सभी तैयारियां निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने तथा मतदान केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, अतिरिक्त जिला कलेक्टर भिवाड़ी सुमित्रा मिश्र, उपखंड अधिकारी टपूकड़ा कृष्ण सिंह, उपखंड अधिकारी किशनगढ़ बास सत्यवीर सिंह, उपखंड अधिकारी कोटकासिम संजीव वर्मा, उपखंड अधिकारी तिजारा, उपखंड अधिकारी मुंडावर सृष्टि जैन सहित जिले के सभी तहसीलदार एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................