गौमाता की पूजा कर मनाई बछ बारस

Sep 4, 2021 - 22:11
 0
गौमाता की पूजा कर मनाई बछ बारस

गुरला (भीलवाड़ा,राजस्थान/ बद्रीलाल माली) गुरला कस्बे में शनिवार को महिलाओं द्वारा गाय के बछड़े की सफेद व लाल वस्त्र धारण कर पूजा अर्चना की गई अपने पुत्रों की सलामती और उनकी दीर्घ आयु के लिए बुधवार को महिलाओं ने शहर में बछ बारस का व्रत कर गाय उसके बछड़ों की पूजा की। बछ बारस का व्रत कर गौ माता की पूजा की महिलाओं ने बताया कि बछ बारस के दिन गाय के बछड़े की पूजा का विधान है। इस दिन पुत्रवती स्त्रियां व्रत भी रखकर गौ माता के बछड़ों की पूजा करती है। इस की कथा में बताया गया कि भगवान श्री कृष्ण जब पहली बार गाय चराने जा रहे थे तो उनकी मैया यशोदा ने आंगन लीप कर गाय और बछड़ों की पूजा की और साथ ही श्री कृष्ण को टीका लगाया। और उनकी आरती उतारकर कृष्ण के साथ गायों को विदा किया। तभी से महिलाएं आज भी इस व्रत को विधि विधान से करके इस व्रत के दिन ही बिना धार से कटी सब्जी गेहूं मक्का, ज्वार की रोटी का भोजन करती है। हगामी देवी सपना देवी संगीता देवी सीमा नीमा स्वर्णकार लक्ष्मी त्रिपाठी महीला नहीं की पुजा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................