भारत विकास परिषद स्वामी विवेकानंद मनायेगी श्री हनुमान जन्मोत्सव

Apr 26, 2021 - 23:29
 0
भारत विकास परिषद स्वामी विवेकानंद मनायेगी श्री हनुमान जन्मोत्सव

भीलवाड़ा (राजस्थान/ बृजेश शर्मा) भाविप स्वामी विवेकानंद शाखा कोरोना महामारी के कारण चल रहे नकारात्मक  वातावरण को सकारात्मकता में परिवर्तन करने हेतु चैत्र शुक्ला पूर्णिमा 27 अप्रैल को जोरशोर से श्री हनुमान जन्मोत्सव मनायेगी। शाखा अध्यक्ष रजनीकांत आचार्य ने बताया कि परिषद सदस्य स्वनिवास पर प्रातः 9 बजे से सायं 7 बजे के मध्य सपरिवार बच्चों को साथ लेकर स्वनिवास पर ही हवन यज्ञ, 11बार श्री हनुमान चालीसा एवं एकबार सुन्दर कांड का पाठ करेंगे।इससे वातावरण भी शुद्ध होगा तथा आसपास का वातावरण सकारात्मकता में परिवर्तित होगा। इसकी वर्तमान में अत्यधिक आवश्यकता है। इस हेतु महिला प्रमुख कृष्णा लड्ढा के नेतृत्व में  शिखा जैन एवं           शिखा अग्रवाल को कार्यक्रम प्रमुख बनाया गया है। सायं 8 बजे तक अधिकतम 1मिनिट का वीडियो या एक फोटो पर अपना नाम लिखते मोबाइल नम्बर 9414036570, 7300075113,9660303643 मेसे किसी भी एक नम्बर पर भेजना होगा। इस कार्यक्रम में आम परिवार भी भाग ले सकते है। आचार्य ने अपील की कि प्रत्येक परिवार को बच्चों के साथ लेकर घर पर यह कार्यक्रम करना चाहिए इससे नई पीढ़ी सुसंस्कारित होगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................