पेड़ लगाने से पर्यावरण को संरक्षण मिलने के साथ ही संस्थान की नींव भी मजबूत होगी - मधुकर गुप्ता

Aug 9, 2023 - 19:43
 0
पेड़ लगाने से पर्यावरण को संरक्षण मिलने के साथ ही संस्थान की नींव भी मजबूत होगी - मधुकर गुप्ता

नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा)
नारायणपुर उपखंड मुख्यालय पर स्थित नारी उत्थान संस्थान में बुधवार को चुनाव आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान मधुकर गुप्ता ने नारी उत्थान संस्थान में वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने ने संस्थान की महिला क्लस्टर की महिलाओं एवं निदेशिका उमारत्नू के साथ मिलकर 51 फलदार पेड़ लगा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संरक्षण मिलने के साथ ही संस्थान की नींव भी मजबूत होगी। उन्होंने महाशक्ति  कॉफार्मिन कम्पनी प्रा.लि. को संबोधित भी किया जहां उन्होंने कहा कि महिलाओं की बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती जो अपने घर की जिम्मेदारी के साथ ही वह यह काम कर रही है। उन्होंने ने महिलाओं को आत्मनिर्भर होने की बात कही है जिसका उदाहरण यहां देखने को मिला है। उन्होंने बताया कि यहां 10 हजार लीटर दूध का महिला कलेक्शन कर रही है। उनका दूध और कैसे बड़े उसी तरह पेड़ में किस चीज की आवश्यकता होती है उसको समय पर खाद पानी उसके आवश्यकता के मुताबिक दिया जाता है। यहां महाशक्ति कॉफार्मिन कम्पनी बहुत अच्छा कार्य कर रही उनकी आय कैसे बढ़े यह देखने की बात है। उन्होंने चुनावों को लेकर भी कहां कि अबकी बार टेक्नोलॉजी का उपयोग ज्यादा होगा। जैसे जैसे चुनाव प्रतिस्पर्धा बढ़ती है चुनाव में साधन ज्यादा लगाए जाते हैं। साधन बढ़ने से कानून व्यवस्था भी संभालनी पड़ती है।उनके साथ नारायणपुर नायब तहसीलदार शिवानी शर्मा,नारी उत्थान निदेशिका उमारत्नू, देशराज शर्मा, सुनीता यादव,रोहित शर्मा,मेवादेवी सुरेश कपुरिया, महेन्द्र शर्मा, रामस्वरूप शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................