विद्यालय में रंगमंच के निर्माण के लिए किया भूमिपूजन व भामाशाह का किया सम्मान

Jul 9, 2020 - 00:50
 0
विद्यालय में रंगमंच के निर्माण के लिए किया भूमिपूजन व भामाशाह का किया सम्मान

डीग,भरतपुर                                      
डीग -8 जुलाई डीग के गांव सिनसिनी के राजकीय आदर्शउच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को रंगमंच के निर्माण का भूमि पूजन पंडित सोमदत्त शर्मा के मंत्रोचारण के बीच सरपंच राजाराम सिनसिनी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। विशिष्ट अतिथि करण सिंह थे अध्यक्षता प्रधानाचार्य दाऊ दयाल गुप्ता ने की। इस अवसर पर सरपंच राजाराम सिनसिनी ने भामाशाह करण सिंह का साफा बांधकर स्वागत किया जिन्होंने रंगमंच की छत के निर्माण के लिए एक लाख रुपए की राशि दी है। सरपंच सिनसिनी ने  गांव के अन्य लोगों से विद्यालय के विकास के लिए आगे आकर योगदान देने का आह्वान किया। इस मौके पर नरेंद्र सिंह सैनी सहित विद्यालय के  अध्यापक और ग्रामीण मौजूद थे।

  • डीग से पदम जैन की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow