डॉ. मोहित कुमार को अनुसंधान पोस्टर प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान

Nov 13, 2025 - 12:48
 0
डॉ. मोहित कुमार को अनुसंधान पोस्टर प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)। भारतीय कृषि अभियंता सोसायटी नई दिल्ली एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-केंद्रीय कृषि अभियान्त्रिकी संस्थान, भोपाल द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कृषि महाविद्यालय भुसावर के सहायक प्रोफेसर कृषि अभियान्त्रिकी डॉ. मोहित कुमार को अनुसंधान पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिला है। 
महाविद्यालय के डीन डॉ. उदय भान सिंह ने बताया कि डॉ. मोहित कुमार को यह पुरस्कार उनके शोध पत्र “बैटरी चालित जीरा फसल हार्वेस्टर के डिजाइन एवं विकास” के लिए प्रदान किया गया है। यह अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन भोपाल में ’’कृषि के लिए अभियान्त्रिक नवाचार’’ विषय पर 10 से 12 नवम्बर 2025 तक आयोजित किया गया। इसमें देश के शीर्ष कृषि अभियान्त्रिकी संस्थानों के 147 वैज्ञानिकों ने भाग लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................